Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»टीएमसी ने वन अधिकारी से बदसलूकी करने वाले मंत्री अखिल गिरि से मांगा इस्तीफा
    राज्य

    टीएमसी ने वन अधिकारी से बदसलूकी करने वाले मंत्री अखिल गिरि से मांगा इस्तीफा

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल राज्य सुधार प्रशासन मंत्री अखिल गिरि की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक महिला वन अधिकारी के साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उन्हें माफी मांगने और तत्काल इस्तीफा देने का निर्देश दिया है।

    यह पहली बार नहीं है जब गिरि विवादों में फंसे हैं। इससे पहले 2022 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई उनकी टिप्पणी की भी काफी आलोचना हुई थी। तब पार्टी प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गिरि की ओर से माफी मांगी थी। ताजा मामले में पश्चिम मिदनापुर जिले में राज्य वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के बाद गिरि को महिला अधिकारी और उनकी टीम को धमकाते और गाली-गलौज करते हुए देखा गया। इस घटना के बाद से विवाद छिड़ गया है। भाजपा ने मंत्री के इस आचरण का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और गिरि की गिरफ्तारी की मांग की, जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी ने कहा कि पार्टी इस तरह के व्यवहार का समर्थन नहीं करती है।

    टीएमसी नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शांतनु सेन ने इस घटना के बारे में एक वीडियो साझा कर रविवार को कहा कि मंत्री गिरि को तुरंत माफी मांगनी चाहिए और अपना इस्तीफा सौंपना चाहिए। पार्टी इस तरह के किसी भी अपमानजनक व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगी। शांतनु सेन ने कहा कि पार्टी नेता सुब्रत बख्शी ने अखिल गिरी से बात की और उन्हें तुरंत इस्तीफा देने को कहा है। शांतनु सेन ने इससे संबंधित एक वीडियो भी अपने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर शेयर किया है।

    टीएमसी के इस निर्देश के बाद पार्टी के अंदर और बाहर दोनों जगह गिरि पर दबाव बढ़ गया है। हालांकि, गिरि ने रविवार को सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा वह नहीं कहना चाहिए लेकिन एक बार फिर उन्होंने महिला अधिकारी पर ही सवाल खड़ा किया और कहा कि “उसका व्यवहार” अच्छा नहीं था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीड़िता के घर पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
    Next Article मंत्री अखिल गिरी से मुख्यमंत्री नाराज, कैबिनेट बैठक में मांग सकती हैं स्पष्टीकरण
    shivam kumar

      Related Posts

      दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी

      July 29, 2025

      सिलिगुड़ी में फर्जी दस्तावेजों के साथ चीनी नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

      July 29, 2025

      एनआईए ने श्रीनगर मुठभेड़ में पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड के मारे जाने की जांच शुरू की

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version