रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त की राशि महिलाओं के खाते में पहुंच गयी है। सीएम हेमंत सोरेन ने ये जानकारी दी है। साथ ही सोरेन ने कहा है कि आज एक नए युग का सूर्योदय हुआ है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की पहली किस्त हमारी बहनों के खातों में पहुंच गई है। यह क्षण हमारे राज्य के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया है। हर चमकती आंख, हर खिली मुस्कान इस बात का गवाह है कि हमारा संकल्प अब साकार हो रहा है। यह महज एक कदम है उस लंबी यात्रा का, जिसकी कल्पना हमने साथ मिलकर की थी। यह योजना हमारी बहनों के जीवन में नवीन उमंग और उत्साह भर रही है। उनके सपनों को पंख लग गए हैं, और आत्मनिर्भरता की ओर उनका यह प्रथम कदम है।

इधर, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा, आज का दिन इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो जाएगा, क्योंकि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की पहली किस्त आज बहनों के खातों में हस्तांतरित की गई है। हर मुस्कुराते चेहरे ने यह साबित कर दिया कि जो संकल्प हमने लिया था, वह अब एक वास्तविकता बन रहा है। कल्पना ने आगे कहा, आशा की ये नई रोशनी, हर बहन के जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार कर रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version