Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ट्रिपल आईटी के सीएसई में 46,345 और बीआईटी में 22,317 रैंक तक को मिली सीट
    Top Story

    ट्रिपल आईटी के सीएसई में 46,345 और बीआईटी में 22,317 रैंक तक को मिली सीट

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों के बीटेक कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया अब अंतिम पड़ाव पर है। ट्रिपल आईटी रांची, एनआईएएमटी रांची, बीआईटी मेसरा में जोसा काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों पर सीसैब काउंसिलिंग के माध्यम से नामांकन लिया जा रहा है। सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसैब) की ओर से स्पेशल राउंड-2 की काउंसिलिंग के लिए सीट अलाटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें इस सत्र स्पेशल राउंड के बाद कंप्यूटर साइंस ब्रांच में ट्रिपल आईटी में क्लोजिंग रैंक 46,345, बीआईटी मेसरा में 22,317 व एनआईएएमटी में क्लोजिंग रैंक 91,174 रहा। रांची के प्रमुख संस्थानों के विभिन्न विषयों में लगभग सभी सीट अलॉट हो गई है। ट्रिपल आईटी और बीआईटी मेसरा में फिजिकल रिपोर्टिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फिजिकल रिपोर्टिंग 14 अगस्त तक चलेगी। इसके साथ ही इस माह से क्लास भी शुरू हो जाएंगे।

    ट्रिपल आईटी: इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में क्लोजिंग रैंक 60,293 : स्पेशल राउंड दो के सीट अलॉटमेंट में ट्रिपल आईटी के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच में क्लोजिंग रैंक 46,345, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (स्पेश्लाइजेशन डेटा साइंस व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में क्लोजिंग रैंक 42,488, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में 60,293 व इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (स्पेशलाइजेशन एंबेडेड सिस्टम व आईओटी) में क्लोजिंग रैंक 59,506 रहा। ट्रिपल आईटी रांची के बीटेक कोर्स में कुल चार ब्रांच हैं। इसमें कुल 270 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।

    एनआईएएमटी रांची के मेकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में क्लोजिंग रैंक 114041, प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग में 285813, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 91,174 व मेटलर्जी एंड मेटेरियल्स इंजीनियरिंग में 1,60,019 क्लोजिंग रैंक रहा। एनआईएएमटी रांची में चार बीटेक कोर्स हैं। जिसमें कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 60 सीट, प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग में 60 सीट, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 75 छात्र व मेटलर्जी एंड मेटेरियल्स इंजीनियरिंग में 75 सीटें हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीपी सिंह के क्षेत्र में सबसे अधिक बढ़े वोटर, दिनेश मरांडी के क्षेत्र में सबसे कम
    Next Article 650 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा, हनुमान चालीसा का पाठ हुआ
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version