रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी, उसको निभाने का प्रयास हमेशा से मैंने किया है। पार्टी का निर्णय है, इसका भी स्वागत है। राजेश ठाकुर ने कहा कि नये प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पार्टी के पुराने नेता है। इन्हें पता है पार्टी को कैसे आगे ले जाना है।

संगठन विस्तार मेरी प्राथमिकता रही
पत्रकारों से बात करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि संगठन विस्तार मेरी प्राथमिकता रही है। सरकार में पार्टी के लोगों को बोर्ड निगम आयोग में जगह दिलायी। जिन्हें नहीं दिला सका, उसका मलाल है। राजेश ठाकुर ने उम्मीद जतायी कि नये प्रदेश अध्यक्ष भी मेरी तरह कार्यकर्ताओं को सम्मान देते रहेंगे। पार्टी फिर से सरकार में आयी तो मेरे लिए सबसे ज्यादा खुशी की बात होगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version