रांची। माहेश्वरी महिला समिति चार अगस्त को माहेश्वरी भवन में भोलेनाथ का महा रुद्राभिषेक करेगी। समिति की ओर से जानकारी दी गई कि इस बार रांची के आचार्य अनूप दधीचि के सानिध्य में यह महा रुद्राभिषेक सुबह से 21 जोड़ों के साथ होगा।

समिति की मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने गुरुवार को बताया कि इस पूजा में कोई भी भाग ले सकते हैं। इसके लिए समिति के सदस्य या माहेश्वरी भवन में संपर्क कर सकते हैं। महारुद्राभिषेक के बाद प्रसाद और भोजन की व्यवस्था भी की गई है। सभी सदस्य महारुद्राभिषेक के तैयारी में जुटे हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version