Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»गोली मारकर दवा व्यवसाई के बेटे की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
    राज्य

    गोली मारकर दवा व्यवसाई के बेटे की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भागलपुर। जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र के दवा व्यवसाई बलराम केडिया के बेटे रौनक केडिया (26) की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। घटना बीते देर रात की बताई जा रही है। रौनट के सिर और सीने में गोली मारी गई है।

    बलराम केडिया ने बताया कि रात में वो घर लौट रहे थे, तभी देखा कि रास्ते में एक युवक गिरा पड़ा है। साथ चल रहे स्टाफ को उन्होंने कहा कि देखो किस के घर का बच्चा है। गली में अंधेरा था। उन्होंने मोबाईल टॉर्च की रोशनी से देखा तो सदमे में आ गए। वो उनका ही बेटा रौनक था। पिता ने बताया कि रौनक उनके साथ व्यापार संभालता था। दुकान से वो घर के लिए पहले निकला था। तीन घंटे बाद पिता दुकान बंद कर अपने दोस्त की दुकान पर चले गए। वहां से लौटने के दौरान घर के पास ही लाश मिली।

    उल्लेखनीय हो कि रौनक को घर से महज 50 मीटर की दूरी पर गोली मारी गई है। उसे को 3 गोलियां लगी हैं। उधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 खोखे बरामद किए हैं। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। तातारपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मौके पर एफ एस एल की टीम जांच में जुटी है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि पैसों के लिए हत्या की गई है। रौनक रोज की तरह दवा की दुकान से घर लौटने से पहले शनिदेव मंदीर जाता था। प्रणाम करने शनिदेव की मंदिर वाली गली में जैसे ही वो पहुंचा वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय हो कि बललराम केडिया भागलपुर के जाने माने दवा कारोबारी हैं। उनके बेटे की हत्या के बाद इलाके में दहशत है। वहीं जांच करने डीएसपी, सिटी अजय कुमार चौधरी घटना स्थल पहुंचे। मौके पर एसएसपी आनंद कुमार भी पहुंचे। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। सीनियर अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच भी की है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवादा में बन्द घर से नगदी सहित 12 लाख की चोरी, एक गिरफ्तार
    Next Article पटना में गांधी और दीघा घाट पर गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर, बागमती, कोसी व गंडक भी उफान पर
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version