रांची। दिल्ली के तेजस फुटबॉल मैदान में आयोजित 63वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड ने दमदार जीत के साथ शुरूआत की है। झारखंड की अंडर 17 बालिका टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में नयी दिल्ली को 7-0 के अंतर से शिकस्त दी। इस मुकाबले में बबिता कुमारी ने 3, पुनिता कुमारी ने 2, पूजा कुमारी और संजना उरांव ने 1-1 गोल कर झारखंड को जीत दिलायी। झारखंड की अंडर 17 बालिका टीम में अनीशा उरांव, प्रतिभा भोक्ता, क्रांति उरांव, नैना कुमारी, चांदनी कुमारी, उर्वशी कुमारी, संगीता कुमारी, बबीता कुमारी, संजना उरांव, पुनीता कुमारी, पूजा कुमारी, सोनामती होरो, एब्लिन कुजूर, पूनम कुमारी, ललिता बोयपाई शामिल हैं।

रांची में अंडर 15 बालक टीम को दिया जा रहा है विशेष प्रशिक्षण
बता दें कि 63वीं राष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 15 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 28 अगस्त तक बेंगलुरु में होनेवाला है। झारखंड की अंडर 15 बालक टीम को इस प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रांची के खेलगांव में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सह भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के पूर्व निदेशक सुशील कुमार वर्मा प्रशिक्षण दे रहे हैं।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version