Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»हरसिद्धि थाने में एक ही मामले में दो एफआईआर ने महकमे की उड़ायी नींद
    राज्य

    हरसिद्धि थाने में एक ही मामले में दो एफआईआर ने महकमे की उड़ायी नींद

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 6, 2024Updated:August 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चंपारण। चूक कहे या बड़ी लापरवाही पर हरसिद्धि थाने की पुलिस तो कटघरे में खड़ा दिख रही है। हैरान कर देने वाली बात है कि एक ही व्यक्ति ने एक ही घटना को लेकर दो एफआईआर दर्ज करा दिया और पुलिस ने दर्ज भी कर ली।

    इस गड़बडी ने महकमें की नींद उड़ा दी है। एक ही व्यक्ति का आवेदन जिसमे नाम, पता मोबाइल नम्बर सब एक है, बावजूद दो तारीखो में एफआईआर दर्ज कर लिया गया जो अब कई पुलिस पदाधिकारियों के गले की फांस बनते दिखने लगी है। पुलिस की इस चूक की खबर ज्योहिं सुर्खियों में आयी, पुलिस अधीक्षक ने फौरी कार्रवाई के तहत पूरे मामले की जांच डीएसपी अरेराज को देकर रिपोर्ट तलब की है। जाहिर है कि इस रिपोर्ट में दोनो थानाध्यक्ष एवं आईओ सहित अन्य थाना कर्मी की भूमिका की जांच होगी। इधर डीएसपी रंजन कुमार ने मीडिया को बताया है कि जांच आरंभ कर दिया गया है।

    मामले में जो दोषी होंगे, उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। बता दे कि स्पंदना स्पूर्ति फाइनेंस बैंक के लोन ऑफिसर पश्चिम चंपारण जिले के बलथर थाना के खरसहवा गांव के सिरफल यादव के पुत्र अप्पू कुमार यादव ने 29 अप्रैल को एक प्राथमिकी दर्ज कराया। जिसमें उसने बताया है कि 6 अप्रैल को ग्रामीण इलाके से ऋण की वसूली कर झोला में रूपया लेकर आ रहा था, वह नास्ते के लिए रुका, इस दौरान पहले पेशाब करने चल दिया, इस बीच देखा कि झोला हैंडिल में नही है। जिसमें लोन वसूली का 2 लाख 38 हजार 10 रुपया था। दिलचस्प है कि इस प्राथमिकी में घटना स्थला का जिक्र नहीं है। मोबाइल फोन गायब होने का भी जिक्र नहीं किया गया है। फिर यही व्यक्ति 30 जून को एफआईआर दर्ज कराता है, जिसमें पहले अपने काम और बैंक की विश्वसनीयता का खूब बखान करता है। वही आवेदन में कहता है कि वह लोन वसूली कर लौट रहा था, जहां घिउआढार के पास पल्सर बाइक सवार बादमाशो ने उसका झोला झपट लिया। जिसमें उक्त रकम के अलावे मोबाइल फोन भी था। इसके बाद आवेदन में बताया गया है कि घटना के बाद से वह सदमे में था, फलस्वरूप इतनी देरी से एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है। मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने 29 अप्रैल को केस दर्ज कर अनुसंधान के लिए दारोगा विभा कुमारी को जांचकर्ता बनाया। फिर वही लोन ऑफिसर के आवेदन पर उसी घटना में थानाध्यक्ष निर्भय कुमार राय ने 30 जून को एफआईआर दर्ज कर दारोगा उगन पासवान को आईओ बनाया। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह लोन ऑफिसर अप्पू वही है, जो बैंक डकैती का मुख्य सरगना है और एक दो नहीं 14 लूट की घटनाओं का मास्टर माइंड है। जानकार बताते है कि यदि थानाध्यक्ष निर्भय राय एफआईआर नहीं करते तो शायद बैंक डकैती नहीं हुई रहती।

    यह घटना पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है। ऐसे में जांच रिपोर्ट और कार्रवाई का लोग इंतजार कर रहे है।फिलहाल इस मामले को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म है,वही पुलिस महकमे हडकंप की स्थिति बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेपी पटेल दल-बदल मामला: विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी को हाइकोर्ट ने किया नोटिस
    Next Article 57 लाख के धान गबन करने के मामले में पैक्स अध्यक्ष पर एफआईआर
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version