Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के दो महत्वपूर्ण पुलों पर हमला किया, जवाबी हमले में रूसी सेना ने कीव पर दागी मिसाइल, बेलारूस हुआ अलर्ट
    दुनिया

    यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के दो महत्वपूर्ण पुलों पर हमला किया, जवाबी हमले में रूसी सेना ने कीव पर दागी मिसाइल, बेलारूस हुआ अलर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कीव/मास्को। यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पुल को नष्ट कर दिया है तथा पास में ही स्थित एक और पुल पर हमला किया है। वहीं रूस के कु‌र्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के लगातार हमला के बाद रूस के भी जवाबी हमले को कमजोर करने के लिए यूक्रेन ने एक अन्य पुल को निशाना बनाया है। इसके कारण रूसी सेनाओं की आपूर्ति पर असर पड़ा है। यह हमला सीमा पार से की गई घुसपैठ के दो सप्ताह से भी कम समय में हुआ है। इस हमले से रूसी आपूर्ति मार्ग बाधित हो गया है।

    वहीं रूस के रोस्तोव में यूक्रेनी ड्रोन के मलबे की चपेट में आकर एक गोदाम में आग लग गई। वहां डीजल का भंडारण किया गया था।

    बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने रविवार को कहा कि यूक्रेन ने बेलारूस के साथ अपनी सीमा पर 120,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है और मिन्स्क ने पूरी सीमा पर अपने लगभग एक तिहाई सशस्त्र बलों को तैनात किया है।

    हालांकि, मास्को यहां तक पहुंचने के लिए पोंटून और अन्य माध्यमों का उपयोग कर सकता है। यूक्रेनी वायु सेना की ओर से शुक्रवार को एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें क्षतिग्रस्त पुल नजर आ रहा है। दो दिन पहले ही सियाम नदी पर बने एक अन्य पुल को ध्वस्त कर दिया गया था।

    आधिकारिक रूप से साफ नहीं हो पाया कि दूसरा पुल कहां है, लेकिन एक रूसी टेलीग्राम चैनल की ओर से कहा गया है कि यह सियाम पर जवान्नो के पास स्थित है। रूस की मैश समाचार साइट के अनुसार, हमलों के कारण क्षेत्र में अब केवल एक ही पुल बचा है। इसके कारण रूसी सेना तक पहुंचने वाली मदद और क्षेत्र से आम नागरिकों को निकालने के मॉस्को के प्रयासों की चुनौती बढ़ गई है।

    इस बीच, रूस ने रविवार को कीव पर मिसाइलों से हमला बोला है। हमले में क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रयोग किया गया है। इस महीने रूस की ओर से कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल से तीसरा हमला है। रूस हर छह दिनों के बाद यहां मिसाइलें दाग रहा है। हालांकि, यूक्रेनी वायु सुरक्षा प्रणाली की ओर से इन्हें मार गिराया गया।

    यूक्रेन की वायुसेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट मायकोला ओलेशचुक ने शुक्रवार को यूक्रेनी हवाई हमले का एक वीडियो जारी किया, जिसमें पुल दो हिस्सों में बंट गया। ओलेशचुक और रूस के क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्सई स्मिरनोव के अनुसार, दो दिन से भी कम समय बाद यूक्रेनी सैनिकों ने रूस में एक दूसरे पुल पर हमला किया।

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार देर रात कीव के सहयोगियों से रूस के कुर्स्क समेत आंतरिक इलाकों में लक्ष्यों पर हमला करने के लिए पश्चिमी हथियारों के इस्तेमाल पर प्रतिबंधों को हटाने का आग्रह किया।

    जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि हमारे साझेदार उन बाधाओं को दूर करें जो हमें इस युद्ध की मांग के अनुसार रूसी स्थिति को कमजोर करने से रोक रही हैं।…हमारे सैनिकों की बहादुरी और हमारी लड़ाकू ब्रिगेड का लचीलापन हमारे साझेदारों की ओर से आवश्यक निर्णय न ले पाने की कमी को पूरा करता है।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगाजा पर इजराइली हमलों में 28 की मौत, अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन संघर्षविराम के लिए पश्चिम एशिया रवाना
    Next Article अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन पहुंचे इजराइल, गाजा में सीजफायर डील पर होगी बातचीत
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिकी लोगों को असली आजादी लौटाने का वादा कर एलन मस्क ने की नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा

      July 6, 2025

      नेपाल पुलिस के लिए चीनी कंपनी से खरीदे जायेंगे 159 करोड़ रूपये के हथियार

      July 6, 2025

      इजरायल से संघर्ष के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version