Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»गाजा पर इजराइली हमलों में 28 की मौत, अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन संघर्षविराम के लिए पश्चिम एशिया रवाना
    दुनिया

    गाजा पर इजराइली हमलों में 28 की मौत, अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन संघर्षविराम के लिए पश्चिम एशिया रवाना

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी)। हमास और इजराइल के बीच जारी युद्ध की ताजा कड़ी में इजराइली हमलों में 28 लोगों की मौत हो गई है। इजराइल ने यह हमला गाजा में शनिवार रात और रविवार को किया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन संघर्ष विराम समझौता कराने के लिए रविवार को पश्चिम एशिया के लिए रवाना हुए।

    अमेरिका और उसके सहयोगी मध्यस्थ देश मिस्र और कतर समझौता कराने की दिशा में दोहा में दो दिन की वार्ता के बाद करीब पहुंचते दिख रहे हैं। अमेरिकी और इजराइली अधिकारियों ने समझौते को लेकर आशा व्यक्त की है लेकिन हमास ने लड़ाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।

    संघर्षविराम प्रस्ताव में तीन चरण वाली प्रक्रिया की बात कही गई है, जिसके तहत हमास सात अक्टूबर को हुए हमले के दौरान बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा करेगा। बदले में, इजराइल गाजा से अपनी सेना वापस बुलाएगा और फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

    स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मध्यस्थों को इस युद्ध के समाप्त होने की उम्मीद है, जिसमें 40,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। गाजा के 23 लाख से अधिक निवासियों में से अधिकतर विस्थापित हो चुके हैं और मानवीय तबाही हुई है। विशेषज्ञों ने अकाल और वैक्सीन की कमी से पोलियो जैसी बीमारियों के फैलने के प्रति आगाह किया है।

    सात अक्टूबर को इजराइल पर हमास के चरमपंथियों के हमलों में लगभग 1,200 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे जबकि लगभग 250 लोगों को अगवा कर लिया गया था। माना जाता है कि उनमें से लगभग 110 लोग अब भी गाजा में हैं, जबकि इजराइली अधिकारियों का कहना है कि उनमें से लगभग एक तिहाई की मौत हो चुकी है। नवंबर में एक हफ्ते के संघर्षविराम के दौरान 100 से ज्यादा बंधकों को रिहा किया गया था।

    अल अक्सा अस्पताल के अनुसार, इजराइल ने नए सिरे से बमबारी करते हुए रविवार तड़के दीर अल-बलाह में एक मकान पर हमला किया जिसमें एक महिला और उसके छह बच्चों की मौत हो गई।

    गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी शहर जबालिया में दो अपार्टमेंटों पर हमला हुआ, जिसमें दो पुरुषों, एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। अल-अवदा अस्पताल के अनुसार, मध्य गाजा में दो अन्य हमलों में नौ लोग मारे गए। नासेर अस्पताल के अनुसार, शनिवार देर रात दक्षिणी शहर खान यूनिस के पास हुए हमले में एक ही परिवार के चार लोग मारे गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं।

    युद्ध रोकने के लिए महीनों से जारी प्रयासों को पिछले महीने दो शीर्ष चरमपंथियों की निशाना बनाकर हत्या किए जाने के बाद अधिक बल मिला है। दोनों चरमपंथियों की हत्या का आरोप इजराइल पर लगा है। दूसरी ओर, ईरान तथा हिज्बुल्ला ने दोनों चरमपंथियों की मौत का बदला लेने का संकल्प लिया है, जिससे पश्चिम एशिया में पूर्ण युद्ध की आशंका बढ़ गई है।

    इस बीच, इजराइल का एक प्रतिनिधिमंडल वार्ताओं के लिए रविवार को मिस्र की राजधानी काहिरा जाएगा, जबकि सोमवार को ब्लिंकन के इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करने की संभावना है। हमास ने निकट भविष्य में समझौता होने को लेकर संदेह जताया है। इसने कहा है कि नवीनतम प्रस्ताव पिछले प्रस्ताव से काफी अलग है, जिसे उसने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
    Next Article यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के दो महत्वपूर्ण पुलों पर हमला किया, जवाबी हमले में रूसी सेना ने कीव पर दागी मिसाइल, बेलारूस हुआ अलर्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version