बरवाडीह, लातेहार। बरवाडीह के नवनियुक्त थाना प्रभारी अनूप कुमार ने शुक्रवार शाम 4 बजे थाना परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध नियंत्रण के लिए सामूहिक सहयोग सुनिश्चित करना था।

थाना प्रभारी ने कहा कि जनसुनवाई उनकी प्राथमिकता होगी और आम जनता की अपेक्षाओं को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर रोक, महिला सुरक्षा, और भूमि विवाद संबंधी मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की बात कही। साथ ही, सामाजिक समरसता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उम्मीद जताई कि नए थाना प्रभारी जनता के साथ समन्वय बनाकर निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे।

मौके पर सब इंस्पेक्टर अनुराग कुमार, सब इंस्पेक्टर सुनील मंडल, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र राम, विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटू, राजद अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अली हसन अंसारी, मुखिया बुधेस्वर सिंह, आशीष सिंह चेरो, जितेंद्र सिंह, नीतू सिंह, कालो देवी, पूनम देवी, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील सिंह, समसुल अंसारी, जयप्रकाश रजक, मंसूर आलम, प्रेम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

                  रवि कुमार गुप्ता बरवाडीह प्रतिनिधि

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version