Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»एक-दो नहीं, 11 लड़कों को शादी के जाल में फांसकर पैसा ले उड़ी ये महिला
    दुनिया

    एक-दो नहीं, 11 लड़कों को शादी के जाल में फांसकर पैसा ले उड़ी ये महिला

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 9, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    थाईलैंड की पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया जिसके एक, दो नहीं बल्कि 11 पति हैं. खास बात तो ये है कि इस महिला ने ये तमाम शादियां सिर्फ दो साल के अंदर कर डालीं.

    इतना ही नहीं पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि महिला ने जिस भी शख्स से शादी की वो धोखे से उसका पैसा लेकर भाग गई. ऐसा उसने सभी 11 लड़कों के साथ किया. पुलिस के मुताबिक ये महिला फेसबुक पर अपनी हॉट तस्वीरें डालकर मर्दों को जाल में फंसाती थी. फिर कुछ समय बाद उन्हें शादी करने के लिए राजी कर लेती थी. शादी के कुछ ही समय बाद महिला किसी न किसी बहाने अपने मां-बाप के घर जाने की बात कहकर फरार हो जाती.

    दरअसल थाईलैंड के कानून के अनुसार शादी के बाद पति को दहेज की तरह कुछ रकम अपनी पत्नी के नाम करने होती है. बस इसी बात का फायदा इस महिला ने उठाया. वो ज्यादातर लड़कों को अपने परिवार के ‘फ्रूट बिजनेस’ में पार्टनर बनकर इनवेस्ट करने के लिए राजी कर लेती थी. शादी के बाद इसी बिजनेस में हाथ बटाने के लिए कुछ दिन घर जाने का बहाना बनाकर फरार हो जाती थी. पुलिस के मुताबिक इस पैंतरे के इस्तेमाल से महिला ने हर एक शख्स से करीब 12000-60000 रुपये लूटे.

    पुलिस ने बताया कि ये लड़कों को जाल में फांसने में इतनी माहिर थी कि उसने सिर्फ अगस्त के महीने में ही चार बार शादी कर ली. महिला के इस फ्रॉड का पता तब चला जब उसके कुछ पतियों ने पुलिस में रिपोर्ट करवाई और घटना की जानकारी फेसबुक पर भी साझा की. खबर फैलते ही शादी के झांसे में फंसे बाकी पतियों ने भी पुलिस को अपनी आपबीती बताई. गुरुवार रात को पुलिस ने 32 वर्षीय इस महिला को एक शख्स के साथ गिरफ्तार किया जिसे भी वो अपना पति बता रही है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने 11 लोगों से लगभग एक लाख 80 हजार रुपये लूटे हैं. हालांकि पुलिस ने महिला पके खिलाफ आरोप पत्र दायर नहीं किया है और जांच जदारी है.

    वहीं 11 लोगों से शादी करने वाली महिला का कहना है कि वो किसी शख्स को धोखा देना नहीं चाहती थी. उसने कहा कि इन सभी पुरुषों ने अपनी तरफ से उसके (महिला के) पारिवारिक बिजनेस में इनवेस्ट करने की इच्छी जताई थी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article19 कंपनियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, 424 करोड़ रुपये भेजे गए विदेश
    Next Article अमेरिका करे या न करे, ईरान परमाणु समझौते का पालन करता रहेगा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

    May 16, 2025

    मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया

    May 16, 2025

    काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज

    May 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
    • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
    • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
    • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
    • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version