Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»चतरा»चतरा में सरकार आपके द्वार
    चतरा

    चतरा में सरकार आपके द्वार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 2, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चतरा: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 2017 तक झारखंड को उग्रवादमुक्त बनाना है। विकास वहीं होता है, जहां शांति होती है। कोयला के अवैध कारोबार और उग्रवादियों से सांठ-गांठ रखने वालोंं को निलंबित ना कर सीधे बर्खास्त किया जायेगा और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। भटके हुए युवा वापस आयें और आम लोग भी इसमें सहयोग करें। मुख्यमंत्री शुक्रवार को चतरा के कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित कोलहैया ग्राम में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बोल रहे थे। मौके पर उन्होंने 233 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
    उग्रवाद पर लगी लगाम : सीएम ने कहा कि चतरा वीरों की भूमि है। यहां के लोगों ने गुलामी की जंजीर तोड़ने के लिए बलिदान दिया है। सती प्रथा को समाप्त करनेवाले राजा राम मोहन राय ने चतरा निबंधन कार्यालय में कार्य किया था। राज्य सरकार को एक हजार दिन में पुलिस और जनसहयोग से उग्रवाद पर काफी हद तक लगाम लगाने में सफलता मिली है।

    पारदर्शी शासन सरकार की प्राथमिकता : सीएम ने कहा कि आम लोगों का शासन पर विश्वास कायम हो, इसलिए सरकार आपके द्वार आयी है। प्रयास है कि शासक और जनता के बीच कोई दूरी न रहे। विकास के लिए जन भागीदारी जरूरी है। सरकार पंचायत सचिवालय के माध्यम से काम करना चाहती है, ताकि व्यवस्था भ्रष्टाचार और बिचौलियों से मुक्त हो सके।

    विकास के लिए संकल्पित है सरकार

    सीएम ने कहा कि राज्य में आधारभूत संरचना, पानी और बिजली की व्यवस्था बेहतर हो, इसे प्राथमिकता मानकर सरकार कार्य कर रही है। चतरा के 169 गांवों की सड़कों के निर्माण के लिए 150 सड़क और 70 लघु, मध्यम और वृहत पुल, पेयजल के लिए 330 करोड़ की पाइपलाइन योजना, बिजली के तीन सब स्टेशन का उद्घाटन और 2 सब स्टेशन का शिलान्यास किया गया है। बताया कि सामाजिक जिम्मेवारी के तहत सीसीएल 27 करोड़ रुपये चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में शौचालय निर्माण में खर्च करेगा। सरकार का प्रयास है कि 2018 तक राज्य खुले में शौच से मुक्त हो जाये। महिला सशक्तीकरण और उनके स्वावलंबन के लिए राज्य सरकार सखी मंडल और जोहार योजना के जरिये महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही है। युवाओं को कौशल विकास के तहत हुनरमंद बना कर रोजगार उपलब्ध करा रही है।

    सक्षम बीपीएल कार्ड जमा करें जांच में पकड़े गये, तो कार्रवाई
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बीपीएल परिवारों को एपीएल का दर्जा देना चाहती है। सक्षम लोग बीपीएल कार्ड जमा कर दें, ताकि गरीबों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। ऐसा नहीं करने से सरकार खुद जांच करेगी और गलत बीपीएल आवंटन की जानकारी मिलने पर सरकार कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि चतरा में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। सरकार सांस्कृतिक सर्किट का निर्माण कर रही है। बोधगया-इटखोरी सड़क का निर्माण कार्य मंजूर हो गया है। सरकार पर्यटन को विकसित कर हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटीम ‘फुकरे रिटर्न्‍स’ ने प्रचार गीत की शूटिंग शुरू की
    Next Article मेडाल को लाने के लिए सारे नियम रख दिये ताक पर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    उपायुक्त और एसपी ने किया चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण

    May 4, 2026

    चतरा में शर्मनाक: तीन मौतों के मातम के बीच ‘कमीशनखोरी’, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों से वसूले 5 हजार

    April 20, 2026

    वायरल वीडियो के बाद एसपी ने की कार्रवाई,गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    April 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कोडरमा विधायक के चालक राजकुमार की हत्या, तीन घायल
    • महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा
    • सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट
    • पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप
    • झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version