Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राम रहीम: तीसरे दिन खत्म हुआ डेरा का सर्च ऑपरेशन, जानें गुप्त गुफा के अलावा और क्या-क्या मिला?
    Top Story

    राम रहीम: तीसरे दिन खत्म हुआ डेरा का सर्च ऑपरेशन, जानें गुप्त गुफा के अलावा और क्या-क्या मिला?

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 10, 2017No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वार्टर में लगातार दो दिन दिन से जारी सर्च ऑपरेश अाज यानी तीसरे दिन लगभग खत्म हो गया है। उप निदेशक सतीश मेहरा ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा में तलाशी अभियान खत्म हो गया है और अब रिपोर्ट पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट को सौंप दी जाएगी। सतीश मेहरा ने बताया कि सिरसा में एसएमएस, इंटरनेट और रेलवे सेवाएं कल से शुरू हो जाएंगी। उप निदेशक ने बताया कि सिरसा में कल तक लगा कर्फ्यू जारी रहेगा। कल शाम को हालात की समीक्षा के बाद आगे के लिए फैसला लिया जाएगा।

    शनिवार को दूसरे दिन करीब 8 घंटे सर्च ऑपरेशन चला था। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों को दो गुप्त सुरंगों का पता चला, जिसमें एक सुरंग गुरमीत राम रहीम की गुफा से उसकी शिष्याओं के हॉस्टल तक जाती थी। इसके अलावा पटाखे बनाने की फैक्ट्री का भी पता चला है। यहां अवैध रूप से पटाखे बनाए जाते थे। इन सभी को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा, एके-47 का खाली बॉक्स भी मिला है। ऐसा कहा जा रहा है कि रिटायर्ड जज अनिल कुमार पंवार की अगुआई वाली जांच टीम नरकंकाल की आशंका के चलते डेरे के बाग-बगीचों और वंडर पार्क में खुदाई भी करवा सकती है।

    बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार डेरा सच्चा सौदा सिरसा में शनिवार को भी प्रशासनिक अधिकारियों ने सुबह 7 बजे सर्च ऑप्रेशन चलाया जो शाम तक चला। सर्च ऑपरेशन आज भी चला जाएगा। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पिछले महीने बलात्कार के जुर्म में 20 साल की कैद की सजा सुनायी गयी थी।

    अब आपको बताते हैं दो दिनों तक चले तलाशी अभियान में डेरा से क्या-क्या मिला-

    दूसरे दिन सर्च ऑपरेशन में डेरे से मिली ये चीजें
    1- डेरा सच्चा सौदा के स्किन बैंक में अनियमिततायें पाये जाने पर उसे सील कर दिया गया है। उपनिदेशक सूचना सतीश मेहरा ने बताया कि लखनऊ 14 शव भेजे गये थे उनका कोई रिकार्ड डेरे के अस्पताल में नहीं मिला है। सर्च टीम ने इस संदर्भ में हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग को कार्यवाही के लिए चिट्ठी लिखी है।
    2- डेरा परिसर में पटाखे बनाने की एक फैक्ट्री भी मिली है और यह अवैध फैक्ट्री है। उसे सील कर दिया गया है।
    3- एक अधिकारी ने बताया कि एके 47 के कारतूसों का एक खाली बक्सा, पटाखों के 84 गत्ते और अवैध कारखाने के रसायन बरामद किए गए थे।
    4- सर्च ऑपरेशन के दूसरे दिन सैकड़ों जोड़े जूते, डिजाइनर कपड़े और टोपियां मिली हैं।
    5- राज्य के सूचना और जन संपर्क विभाग के उप निदेशक सतीश मेहरा ने बताया, एक गुप्त सुरंग का पता चला है जो गुरमीत राम रहीम के निजी आवास (गुफा) से साध्वियों के हॉस्टल तक जाती थी।
    6- डेरा की तलाशी के दौरान एक और फाइबर सुरंग का पता चला जो डेरा प्रमुख के निजी आवास से करीब पांच किलोमीटर खुलती थी।
    7- डेरा परिसर की तलाशी के दौरान रसायन भी मिले।
    8- इसके अलावा बाबा राम रहीम के कमरे से एक वॉकी-टॉकी भी बरामद हुआ है।
    9- बाबा राम रहीम के आवास के समीप ही मिले विंडो जैसे रास्ते को नई मिट्टी डालने के बाद फाइबर लगाकर बंद किया गया था। जांच टीम ने अब उस विंडो की खुदाई आरंभ कर दी है।
    10- 2 लैपटॉप, करीब डेढ़ दर्जन धारदार हथियार और दर्जनों लाठियां बरामद की गई हैं।
    पहले दिन सर्च ऑपरेशन में डेरे से मिली ये चीजें

    1- कंप्यूटर और हार्ड डिस्क ड्राइव
    2- कई लग्जरी कारें बिना नंबर प्लेट के। बताया जा रहा है कि जिन लग्जरी गाड़ियों में राम रहीम जाता था उन कारों में नंबर प्लेट नहीं होती थी।
    3- 60 लाख रुपये की लेक्सेस गाडी भी मिली है जिस पुलिस अपने साथ ले गई है। अब ये जांच की जा रही है कि ये गाड़ी किसके नाम पर थी।
    4- पुलिस को बिना लेबल के कई ब्रांडेड दवाइयां भी मिली हैं।
    5- एक ओबी वैन
    6- सात हजार रुपये के बंद हो चुके नोट
    7- 12 हजार रुपये नकद
    8- आलीशान फर्नीचर, ड्रेसिंग टेबल
    9- महंगे पर्स, बेशकिमती अंगूठी
    10- 1500 जोड़ी जूते
    11- पुलिस को दीवार के पीछे कबड़ मिले जिसमें करीब तीन हजार जोड़ी कपड़े टंगे हुए मिले।
    12- तलाशी के दौरान 2 रूम कैश से भरे मिले, जिसे सील कर दिया गया है।
    13- डेरा हेडक्वॉर्टर के पास के बाजार में प्लास्टिक के बने सिक्के भी मिले हैं। ये सिक्के 10 रुपये से लेकर अलग-अलग मूल्यों के हैं।
    14- तलाशी के बाद बाबा की गुफा से 5 लोग मिले हैं, जिनमें से 2 नाबालिग और 3 बालिग हैं। दो नाबालिग बच्चों को बाल संरक्षण टीम को सौंप दिया गया व अन्य तीन को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
    15- गुफा से एक वॉकी टॉकी भी मिला है।
    16- सर्च अभियान के दौरान वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया, जिसके चलते डेरे में कई जानवर मिले। इनमें हिरण, मोर आदि वन्य प्राणी शामिल हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान डेरा परिसर में वन्य प्राणी देखे गए।
    जसमीत इंसां के आवास तक पहुंची जांच
    शनिवार को चलाए गए सर्च अभियान के दौरान जांच टीम बाबा राम रहीम के पुत्र जसमीत इंसां के आवास तक पहुंची और वहां भी बारीकी से जांच की। हालांकि टीम सदस्यों को जांच के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। अहम बात यह है कि पूरी जांच टीम के साथ रुड़की से भू-गर्भ विभाग की टीम भी अपना पूरा सहयोग दे रही है। इस भूगर्भ विभाग की जांच टीम ने डेरे में डेरा डाला हुआ है। टीम के सदस्य विशेष उपकरणों व एक्सरे मशीनों से लैस हैं जो जांच के दौरान गुफा और डेरे की जमीन की जांच करेंगे।

    उल्लेखनीय है कि डेरा भूमि में काफी संख्या में नर कंकालों के दबे होने की भी आशंकाएं जाहिर की गई हैं। इसी उद्देश्य से जांच टीम की ओर से दो जेसीबी मशीनें भी मंगवाई गई हैं, ताकि खुदाई कर कंकाल बरामद किए जा सकें। हालांकि डेरा के मुखपत्र सचकहूं में डेरा के ही कुछ प्रबंधकों ने भी खुद माना था कि यहां नर कंकाल मिल सकते हैं क्योंकि जो लोग यहां मरते थे, परिजन उनकी अस्थियों को यहीं दफना देते थे ताकि मिट्टी में मिलकर हड्डियां फासफोरस बनकर मिट्टी को उपजाऊ बना सके। अब इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाला वक्त बताएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिन्दुओं से जुड़े इस समुदाय को दिया जा सकता है अल्पसंख्यक का दर्जा?
    Next Article साल 2018 में वित्त मंत्री पेश करेंगे इस सरकार का आखिरी आम बजट?
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    फलता थाने पर हमला करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क: सुवेंदु अधिकारी

    June 17, 2026

    झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 88 अधिकारियों का तबादला, देवघर को मिली नई नगर आयुक्त

    June 17, 2026

    कोलकाता के टोपसिया स्थित तृणमूल के अस्थायी पार्टी कार्यालय पर लगा ताला

    June 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • फलता थाने पर हमला करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क: सुवेंदु अधिकारी
    • झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 88 अधिकारियों का तबादला, देवघर को मिली नई नगर आयुक्त
    • कोलकाता के टोपसिया स्थित तृणमूल के अस्थायी पार्टी कार्यालय पर लगा ताला
    • रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
    • जमशेदपुर में हुई गोलीबारी की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version