Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»500 कर्ज न चुकाने पर दोस्त की बीवी से शादी!
    Top Story

    500 कर्ज न चुकाने पर दोस्त की बीवी से शादी!

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 26, 2018Updated:September 26, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेलगावी: कर्नाटक में कर्ज नहीं चुकाने पर दोस्त की बीवी से शादी करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बेलगावी में मंगलवार को एक शख्स ने डेप्युटी कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसके मित्र ने ही उसकी पत्नी को अगवा करने के बाद शादी कर ली। पीड़ित की प्रशासन से मांग है कि उसे उसकी पत्नी वापस दिलाई जाए।

    इस मामले के पीछे कथित रूप से जो वजह सामने आई है, वह भी हैरान कर देने वाली है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि जब वह 500 रुपये का कर्ज नहीं चुका सका, तो उसके दोस्त ने उसी की पत्नी से शादी कर ली। हालांकि सूत्रों के मुताबिक इस कहानी के अलावा भी इस मामले में कई पेच हैं।

    होटेल में काम करते हुए बने दोस्त
    बेलहोंगल तालुका के मुराकीभावी गांव के बासवराज कोनान्नवर और गोकाक के मुडाकनट्टी के रहने वाले रमेश हुक्केरी शाहपुर के एक होटेल में सप्लायर का काम करते हुए एक-दूसरे के दोस्त बन गए। बासवराज की पत्नी पार्वती भी इसी होटल में काम करती थी। वह और रमेश भी एक-दूसरे के संपर्क में थे। 2011 में बासवराज और पार्वती ने शादी कर ली। उनके एक तीन साल की लड़की भी है।

    2 महीने पहले अगवा कर शादी का आरोप
    बासवराज का आरोप है कि दो महीने पहले रमेश ने पार्वती को अगवा कर लिया और कर्ज न चुकाने के चलते शादी कर ली। बासवराज के मुताबिक पार्वती उसके दूसरे बच्चे की मां बनने वाली थी। वहीं, दूसरी ओर शादी के बाद रमेश ने पार्वती को उसके मायके भेज दिया।

    ‘मेरे पास नहीं लौटना चाहती पार्वती’
    बासवराज का कहना है कि पत्नी के अगवा होने के बाद उसने तुरंत शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मंगलवार को बासवराज ने कहा कि पिछले दो महीने से पार्वती रमेश के साथ रह रही है और उसके पास नहीं लौटना चाहती है। उसने एक ऑडियो क्लिप भी दिखाई है, जिसमें रमेश कथित रूप से उसे पार्वती से दूर रहने की धमकी दे रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article86 के हुए मनमोहन सिंह: PM, राहुल ने दी बधाई
    Next Article राफेल विवाद से PM मोदी की साख पर लगा बट्टा : शत्रुघ्न
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025

      सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version