Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अफसरों के तलब होते ही 13 साल बाद हो गयी गिरफ्तारी
    Top Story

    अफसरों के तलब होते ही 13 साल बाद हो गयी गिरफ्तारी

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 14, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य की पुलिस काफी सुस्त है। अधिकारी लापरवाह हैं। अपनी जिम्मेवारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। 15 साल से किसी मामले का आरोपित फरार रहता है, पुलिस को सुराग नहीं मिलता। लेकिन जैसे ही वरीय अधिकारियों को कोर्ट में बुलाया जाता है, आरोपित गिरफ्तार हो जाता है। इस गिरफ्तारी से क्या संदेश आम लोगों में जा रहा है, इस पर अधिकारियों को खुद विचार करना चाहिए। जस्टिस केपी देव की अदालत ने लातेहार से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि आखिर अधिकारी अपने दायित्वों का सही तरीके से पालन क्यों नहीं करते। हाइकोर्ट के आदेश का इंतजार क्यों करते हैं। क्या अब अदालत बतायेगी कि पुलिस को क्या करना है। पुलिस मैनुअल में सब कुछ है। इस मैनुअल के तहत काम क्यों नहीं किया जाता।

    70 दिनों में सारे लंबित वारंट तामिला कर मांगी रिपोर्ट
    अदालत ने डीजीपी को 70 दिनों के अंदर राज्य में लंबित सभी वारंट का तामिला कर कोर्ट को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान राज्य के गृह सचिव, डीजीपी, जोनल आइजी, डीआइजी, लातेहार के एसपी और बरवाडीह थाना प्रभारी और मामले के अनुसंधान अधिकारी मौजूद थे। पिछली सुनवाई में अदालत ने सभी को अदालत में सशरीर हाजिर होने का आदेश दिया था।

    एसपी पर बनता है अवमानना का मामला
    सुनवाई के दौरान कोर्ट ने लातेहार एसपी से कहा कि आप थाना जाते होंगे। थानों में वारंट को लेकर रजिस्टर भी होता है। क्या आप बता सकते हैं कि आपके जिला में कितने मामले लंबित हैं। कितने स्थायी वारंट का तामिला नहीं हो सका है। यदि तामिला नहीं हो रहा तो कितने अधिकारियों पर आपने कार्रवाई की। एसपी इसका जवाब नहीं दे सके। इस पर कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के आदेश को हल्के में लेने की कोशिश न करें। आपमें यह धारणा है कि कोर्ट आदेश देकर भूल जाता है, तो इसे निकाल दें। कोर्ट हर केस की मॉनिटरिंग करता है। आप पर अवमानना का मामला भी बन सकता है।

    नोडल अधिकारी बन मस्ती करते हैं
    कोर्ट ने कहा कि पुलिस के नोडल अधिकारी हर दिन कोर्ट आते हैं। लेकिन कोर्ट के आदेश की जानकारी विभाग को नहीं मिलती। लगता है वह आदेश समझते नहीं हैं। दरअसल दूर दराज के इलाके में पोस्टिंग से बचने के लिए ऐसे लोग नोडल अधिकारी बनते हैं। विभाग को इस पर भी गौर करने की जरूरत है।

    डीजीपी ने मांगा 60 दिन कोर्ट ने दिया 70 दिन
    सुनवाई के दौरान डीजीपी ने अदालत को बताया कि फरार दशरथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी जिलों के एसपी को वारंट का तामीला करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने अदालत से 60 दिनों का समय मांगा और कहा कि सभी का तामिला कर दिया जायेगा। इस पर कोर्ट ने कहा – हम आपको 70 दिन का समय देते हैं। 70 दिनों में वारंट का तामिला कर रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहटिया डीएसपी ने षडयंत्र रच कर निर्दोषों को भेज दिया जेल
    Next Article अजेय भारत, अटल भारत के नारे के साथ जनता के बीच जायेंगे: गिलुआ
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version