Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हटिया डीएसपी ने षडयंत्र रच कर निर्दोषों को भेज दिया जेल
    Breaking News

    हटिया डीएसपी ने षडयंत्र रच कर निर्दोषों को भेज दिया जेल

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 14, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। फर्जी शराब तस्करी मामले में सिटी एसपी की पर्यवेक्षण रिपोर्ट में हटिया डीएसपी विनोद रवानी पूरी तरह षडयंत्र रचने के दोषी पाये गये हैं। इस रिपोर्ट के आलोक में उनके खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। उन्हें कभी भी लाइन हाजिर किया जा सकता है। मामले में डीआइजी अमोल वेणुकांत होमकर ने रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता को कार्रवाई करने का आदेश दिया है। मामले में वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही हटिया डीएसपी को गलत सुरपविजन कर निर्दोष लोगों को जेल भेजने के आरोप में लाइन हाजिर कर कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि पूर्व में ही तीन थानेदारों को इस मामले में लाइन हाजिर किया गया है। हटिया डीएसपी विनोद रवानी की सुपरविजन या नेतृत्व में जुटाये गये सारे साक्ष्य सिटी एसपी की सुपरविजन में तथ्य से परे निकले हैं।

    ऐसा कोई भी साक्ष्य यह तय नहीं कर पाया कि धुर्वा थाना इलाके से पकड़ी गई शराब की खेप तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही थी। जेल भेजे गये दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पेश किये गये साक्ष्य भी झूठ का पुलिंदा साबित हो गये हैं। विवाद सामने आने के बाद सिटी एसपी ने सदर डीएसपी दीपक पांडेय को मामले में जांच करने का आदेश दिया था। पर्यवेक्षण टिप्पणी के आधार पर केस के अनुसंधानकर्ता सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय ने कोर्ट को प्रतिवेदन समर्पित कर दिया है। सिटी एसपी अमन कुमार ने अपनी पर्यवेक्षण रिपोर्ट डीआइजी समेत एसएसपी और केस के नियुक्त अनुसंधानकर्ता सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय को सौंप दी है। इसके आधार पर एसएसपी ने भी एक जांच रिपोर्ट तैयार कर डीआइजी को सौंपी है और हटिया डीएसपी पर कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। इस रिपोर्ट को गुरुवार को डीआइजी के माध्यम से मुख्यालय को सौंप दिया गया है। वहां से रिपोर्ट गृह विभाग को भेज दी जायेगी।

    पुलिस ने खड़ी कार उठाकर रख दी थी शराब : हटिया डीएसपी के नेतृत्व में शराब तस्करी की झूठी कहानी रच कर दो युवकों को चोरी की गाड़ियों में शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तारी दिखाकर 31 अगस्त को जेल भेज दिया गया था। इसमें हटिया डीएसपी विनोद रवानी ने अधिकारियों को सूचना दी थी कि एक सफारी (जेएच-05एच-1441) और एक मारुति कार (जेएच-11ए-4495) से दो शराब तस्कर पकड़े गये हैं। दावा किया गया कि धुर्वा स्थित शालीमार मार्केट से बिहार के लिए चली गाडिय़ां जब्त की गयी हैं। इसके विपरीत दोनों गाड़िय़ां डोरंडा के पत्थल रोड के बगल में एक घर के सामने से उठायी गयी थीं। पुलिस इसे क्रेन से उठवा कर चुपचाप ले गयी थी। इस मामले में दो निर्दोषों को भी जेल भेज दिया गया है।

    डीएसपी ने बिना बैट्री वाली कार को दिखाया चलती कार : यह पूरा माजरा मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। वाहन मालिकों के मुताबिक दोनों गाड़ियां घर के बाहर लंबे समय से मरम्मत के लिए खड़ी थीं। सफारी में बैटरी भी नहीं थी, फिर भी डीएसपी ने चलती कार दिखाकर उसमें शराब लादकर भेजने की कहानी रच दी थी। इस पूरी कहानी को सच बनाकर एक प्रेसवार्ता भी करायी थी। इसमें सिटी एसपी को मोहरा बना दिया गया था, जबकि उन्हें जालसाजी की जानकारी तक नहीं थी। इस प्रकरण का सच वाहन मालिकों के सामने आने के बाद सामने आया था।

    हटाये गये थे तीन थानेदार : मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए धुर्वा थानेदार तालकेश्वर राम, तुपुदाना थानेदार प्रकाश कुमार और डोरंडा थानेदार आबिद खान को लाइन हाजिर कर दिया था। वहीं अब डीएसपी को भी हटाने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने इस पूरे प्रकरण की सुपरविजन की जिम्मेवारी सिटी एसपी अमन कुमार को दी थी। सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय को केस के अनुसंधानकर्ता बनाया गया था। आगे के अनुसंधान की जिम्मेवारी सदर डीएसपी के जिम्मे ही होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: रांग नंबर से हुआ प्यार, दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
    Next Article अफसरों के तलब होते ही 13 साल बाद हो गयी गिरफ्तारी
    azad sipahi

      Related Posts

      गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2026

      उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

      June 1, 2026

      ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल

      June 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version