रांची। जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इसी कड़ी में रांची में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के अलावे कई गणमान्य शामिल हुए और उन्हें नमन किया। इस मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी आदर्श हैं इनकी विचारधारा देशहित में है। कांके विधायक जीतू चरण राम, महापौर आशा लकड़ा, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, झारखंड राज्य खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ सहित अन्य ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
सीएम ने पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Previous Articleसड़ गये पहाड़ी मंदिर की दानपेटी में जमा सवा लाख रुपये
Next Article विराट कोहली को मिला खेल रत्न अवार्ड
Related Posts
Add A Comment