रांची। पलामू (पांकी) थाना कांड संख्या 157/2017 से जुड़े एक मामले में एनआइए की टीम ने चार नक्सलियों को मेदिनीनगर जेल से रांची जेल में शिफ्ट करने को लेकर एनआइए कोर्ट में आग्रह किया है। इस मामले को लेकर एनआइए ने 10 जुलाई 2017 को इस केस को अपने हाथ में लिया था। इसके बाद कांड संख्या एनआइए 8/2018 दर्ज किया गया।
जिन चार नक्सलियों को मेदिनीनगर जेल से रांची में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है, उनमें श्याम भोक्ता, प्रेम सागर महतो, उचित महतो और अमित कुमार सिंह शामिल हैं। मामले में मुकेश, नागेश्वर गंझू उर्फ तरूण, आक्रमण और विकास फरार चल रहे हैं। इधर, एक अन्य आरोपी लक्ष्मण गंझू उर्फ कोहराम जेल में है। इन आरोपियों पर रंगदारी मांगने, आर्म्स एक्ट, नजायज मजमा लगाने सहित कई आरोप लगे हैं।