Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»J&K: हॉस्टल में नाबालिगों के साथ यौन शोषण, छुड़ाये20 बच्चे
    Breaking News

    J&K: हॉस्टल में नाबालिगों के साथ यौन शोषण, छुड़ाये20 बच्चे

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 8, 2018Updated:September 8, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     कठुआ। देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे शेल्टर होम्स में बच्चों के साथ यौन शोषण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। नया मामला जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से है। यहां एक अवैध तौर पर चल रहे छात्रावास में बच्चों के यौन शोषण का खुलासा हुआ है। शनिवार को कठुआ जिले में हुए इस खुलासे के बाद पुलिस ने इस बाल सुधार गृह से करीब 20 बच्चों को आजाद कराया गया है। आजाद कराए गए सभी बच्चे नाबालिग हैं। इन सभी को केरल के रहने वाले एक शख्स के घर से छुड़ाया गया है। इस अवैध छात्रावास के संचालक ने खुद को पठानकोट के एक चर्च से सम्बद्ध बताया है, हालांकि चर्च ने उसके इस दावे को खारिज करते हुए कोई संबंध न होने की बात कही है।

    बता दें कि कुछ महीनों पहले ही कठुआ में गुर्जर बकरवाल समुदाय की नाबालिग बच्ची की गैंगरेप के बाद वीभत्स हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुए थे। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे कठुआ पुलिस की एक विशेष टीम ने शहर के बस स्टैंड के पास एक अवैध छात्रावास पर छापा मारा। यहां करीब 2 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद 20 बच्चों को मुक्त कराया गया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद एंथनी नाम के शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह सभी बच्चे इस अवैध छात्रावास में बीते 4 साल से रह रहे थे और इन्हें यहां पर मुफ्त में सारी सुविधाएं दी जा रही थीं।
    कई राज्यों से लाए गए थे बच्चे

    पुलिस की पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि एंथनी की शह पर उनका यौन शोषण किया जाता था। पुलिस के मुताबिक इन बच्चों को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से यहां लाया गया था। कठुआ के उपायुक्त रोहित खजूरिया ने बताया कि हॉस्टल से मुक्त कराए गए बच्चों ने यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया है और इन सभी को अब नारी निकेतन और बाल सुधार गृह में शिफ्ट करा दिया गया है।

    आरोपी ने किया पठानकोट के चर्च से जुड़े होने का दावा
    उपायुक्त ने कहा कि जिन बच्चों को यहां से आजाद कराया गया है उनमें 8 लड़कियां और 12 लड़के शामिल हैं। बच्चों के यौन शोषण के मामले में एक एफआईआर दर्ज करते हुए हॉस्टल संचालित करने वाले एंथनी को गिरफ्तार किया गया है, जो खुद के पठानकोट के किसी चर्च से संबद्ध होने का दावा कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस दावे से इतर चर्च के लोगों ने युवक से कोई भी संबंध न होने की जानकारी दी है।

    बच्चों को नशा दिए जाने का शक : उपायुक्त ने कहा कि मामले की जांच के लिए प्रशासन द्वारा एक उच्च स्तरीय कमिटी का गठन किया गया है। प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई से पहले पुलिस को छात्रावास में कुछ संदिग्ध गतिविधियां होने की जानकारी मिली थीं, जिसके बाद पुलिस टीम ने यहां छापेमारी कर साजिश का खुलासा किया। पुलिस की जांच में बच्चों को नशा दिए जाने की बात भी सामने आई है, जिसे देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कुछ अन्य मामलों में भी केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

    बिहार और यूपी में भी सामने आए केस : बता दें कि हाल ही में बिहार के मुजफ्फरपुर में शेल्टर होम में भी 34 लड़कियों के साथ रेप किए जाने की घटना सामने आई थी। इस मामले के सामने आने के बाद बिहार सरकार ने सीबीआई से इसकी जांच कराने का फैसला किया था। वहीं, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भी एक नारी संरक्षण गृह के भीतर लड़कियों का यौन शोषण होने की घटना सामने आई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: 15-15 किलो के दो आइइडी बरामद, किया डिफ्यूज
    Next Article एशियाड में कांस्य जीतकर लौटे हरीश आजीविका के लिए फिर चाय बेच रहे
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version