नई दिल्ली: डॉलर की तुलना में रुपए के कमजोर पड़ने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण पैट्रोल और डीजल में ‘आग’ लगी हुई है। वाणिज्यिक नगरी मुम्बई में पेट्रोल की कीमत 90.22 रुपए प्रति लीटर को पार कर गई और नई दिल्ली में यह 82.86 रुपए के निकट पहुंच गया है।

इंडियन आयल कॉर्पोरेशन अनुसार पैट्रोल के दाम दिल्ली में 11 पैसे बढ़े हैं और डीजल 5 पैसे महंगा हुआ है। दामों में बढ़ौतरी के बाद नई दिल्ली में पैट्रोल 82.86 और डीजल 74.12 रुपए पर पहुंच गया।
मुम्बई में उपभोक्ताओं को पेट्रोल के लिए 90.22 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं, वहीं डीजल 78.69 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

पेट्रोल की कीमतें (रुपए में) डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली      82.86           74.12
मुंबई        90.22           78.69
कोलकाता 84.68           75.97
चेन्नई      86.13           78.36
हरियाणा   83.43           75.10
हिमाचल    83.88          74.39

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version