दुमका। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी के साथ मुखिया सहित तीन युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दुष्कर्म के आरोपियों में एक जनप्रतिनिधि शिवतल्ला पंचायत का मुखिया भी शामिल है। आरोपी मुखिया राजेश मरांडी है। पुलिस ने किशोरी के बयान पर विनय सोरेन उर्फ विनीत, सुशील मरांडी और राजेश मरांडी के खिलाफ मामला दर्ज किया। तीनों आरोपी शिकारीपाड़ा के रांगा गांव निवासी हैं। परिजन के अनुसार किशोरी शुक्रवार को थाना क्षेत्र के दुधचुआ गांव में आयोजित फुटबाल मैंच देखने गयी हुई थी।
तीन मैंच देखने के बाद वह शौच करने के लिए पास के खेत में गयी। यहां से तीनों युवकों ने उसे थोड़ी दूर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में शोर सुन ग्रामीणों ने पकड़ना चाहा। सभी बाइक छोड़ भाग खड़े हुए। एसपी किशोर कौशल के अनुसार पोस्को एक्ट के तहत अपरराधियों को गिरफ्तार किया गया है।