रांची। जदयू के राष्टÑीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री के सात सितंबर को रांची आ रहे हैं। इसे लेकर जदयू रेस हो गया है। नीतीश कुमार सेवा विमान से पटना से कोलकाता होते हुए रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से नीतीश कुमार राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए दोपहर एक बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में जदयू के राष्टÑीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार के मंत्री संजय झा, मंत्री रामसेवक सिंह, झारखंड प्रदेश जेडीयू अध्यक्ष सालखन मुर्मू उपस्थित रहेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कार्निवल हॉल, हरमू रोड निर्धारित है। हालांकि यह सम्मेलन सुबह 11 बजे से ही शुरू होगा। राज्य के विभिन्न जिलों से जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे।
तैयारी को लेकर जदयू के झारखंड प्रभारी अरूण कुमार सिंह रविवार से ही रांची में कैंप किये हुए हैं, वह विभिन्न जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। झारखंड जदयू प्रभारी सह बिहार के मंत्री रामसेवक सिंह पांच सितंबर को रांची पहुंचेंगे। झारखंड जदयू के महासचिव सह प्रवक्ता श्रवण कुमार ने बताया कि सम्मेलन में राज्य के जिलों से चार हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे। आने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में जदयू को बेहतर स्थिति में लाने के लिए जदयू के राष्टÑीय अध्यक्ष नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करेंगे। साथ ही चुनावी शंखनाथ कर झारखंड में जदयू को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
उन्होने बताया कि राजधानी के चारों प्रवेश द्वार-बूटी मोड़, पिस्को मोड़, नामकोम, बिरसा चौक में तोरण द्वार बनाये जायेंगे। इसके अलावे एयरपोर्ट, हरमू रोड, में नीतीश के स्वागत को लेकर होर्डिंग्स बैनर आदि लगाये जायेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



