Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चीन ने अब डोकलाम और भूटान का किया रुख
    Breaking News

    चीन ने अब डोकलाम और भूटान का किया रुख

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    लद्दाख में बुरी तरह चोट खाने से बौखलाया चीन अब एलएसी के दूसरे इलाकों में अपनी फौज का जमावड़ा करने में जुट गया है। चीन की गतिविधियां डोकलाम और भूटान के साथ अरुणाचल प्रदेश में भी बढ़ रही हैं। चीन की सेना यहां भूटान की सीमा में झाम्फिरी रिज तक सड़क निर्माण कर रही है। इसलिए भारतीय सेना को लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड, सिक्किम में भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया एजेंसियों ने कोर कमांडर की बातचीत से पहले एलएसी के साथ लगे इन प्रदेशों में भी चीनी घुसपैठ किये जाने की आशंका जताई है। अरुणाचल प्रदेश से लगी चीनी सीमा में गहराई वाले कम से कम चार क्षेत्रों में चीनी सैनिकों की तैनाती बढ़ी है। भारत-चीन सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगाने के भी आदेश दिए गए हैं।
    खुफिया जानकारी मिली है कि पूर्वी लद्दाख में रेजांग लॉ और रेचेन लॉ की रणनीतिक ऊंचाइयों पर घुसपैठ में नाकाम होने के बाद चीनी नए निष्क्रिय क्षेत्रों में घुसपैठ करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके बाद से अरुणाचल प्रदेश के अस्फिला, टूटिंग, चांग ज और फिशटेल-2 के विपरीत चीनी क्षेत्र में पीएलए की गतिविधियां देखी गई हैं। यह इलाके भारतीय सीमा से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर हैं। पिछले कुछ दिनों में चीनी सैनिकों की आवाजाही उनके द्वारा बनाए गए रास्तों पर देखी गई है। पीएलए के गश्ती दल नियमित रूप से इन्हीं रास्तों से भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रों के बहुत करीब आ रहे हैं। इसीलिए यहीं से चीनी सेना के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करके बिना आबादी वाली जगह को अपने कब्जे में लेने की आशंका जताई गई है। सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक चीन के साथ लगभग सभी क्षेत्रों में कड़ी चौकसी बरती जा रही है। भारत-चीन सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगाने के भी आदेश दिए गए हैं।
     
    भारत से पांच दौर की वार्ता होने के बाद चीन ने कोर कमांडर स्तर की अगली बैठक में भाग लेने के लिए सहमति जताई थी लेकिन अभी तक मिलने के समय और तारीख की पुष्टि नहीं की है। भारतीय और चीनी रक्षा मंत्रियों व विदेश मंत्रियों के बीच मास्को में हुई द्विपक्षीय वार्ताओं के बाद भी जमीन पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक चीन की ऐसी किसी भी साजिश का जवाब देने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह से सतर्क, सजग और मोर्चा लेने के लिए तैयार है।हालात को देखते हुए एलएसी पर सेना की तैनाती बढ़ाई गई है। चीन की ओर से किसी तरह के संभावित खतरे को देखते हुए भारत ने सीमा के सभी सेक्टरों पर सेना की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। 
     
    डोकलाम और भूटान इलाकों में भी गतिविधियां बढ़ीं 
    डोकलाम और भूटान इलाकों में चीनी सेना की मौजूदगी बढ़ने के बाद भारत के सर्वोच्च नेतृत्व ने इस पर गंभीरता से विचार किया है। 2017 के बाद डोकलाम में पिछले 6 महीने में एक बार फिर भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनाव की स्थिति बनी है। चीन की सेना यहां भूटान की सीमा में झाम्फिरी रिज तक सड़क निर्माण कर रही है। चीन की इस गुस्ताखी ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर के लिए खतरा पैदा कर दिया है। हाल के दिनों में किये गए पीएलए के निर्माण कार्यों पर भारत के शीर्ष अधिकारियों ने भूटान के डोकलाम क्षेत्र में और उसके आसपास की स्थिति पर भी चर्चा की है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन से तनातनी पर मायावती बोलीं, सरकार और सेना के साथ बसपा
    Next Article यूएई और दक्षिण कोरिया से 2.5 अरब डॉलर का सौदा रद्द
    sonu kumar

      Related Posts

      बलोचिस्तान में पाकिस्तान की संघीय सरकार समर्थित चार लोगों की हत्या

      August 20, 2025

      इजराइल के हमले में हमास कमांडर शमाला और आतंकी नज्जर मारे गए

      August 20, 2025

      दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही गिरफ्तार, पति पहले से जेल में

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
      • साकची गुरुद्वारा कमिटी ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाले की जांच और गिरफ्तारी आंख में धूल झोंकने का प्रयास : बाबूलाल मरांडी
      • नक्सलियों ने दो वाहनों में लगाई आग, इलाके में दहशत
      • झारखंड के 12 जिलों में सर्वाधिक 12 हजार मिमी बारिश रिकॉर्ड
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version