Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अहिंसावादी टाना भगतों की पुकार सुन लो सरकार
    Jharkhand Top News

    अहिंसावादी टाना भगतों की पुकार सुन लो सरकार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 5, 2020No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    महात्मा गांधी को भगवान माननेवाले झारखंड के टाना भगत पिछले तीन दिन से आंदोलन पर हैं। उन्होंने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए लातेहार के चंदवा के पास रेलवे लाइन को जाम कर दिया है। अपने परिवारों के साथ सत्याग्रह कर रहे इन टाना भगतों ने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिये गये आश्वासन को मानने से इनकार कर दिया है और सीधे मुख्यमंत्री-राज्यपाल से लिखित आश्वासन मांग रहे हैं। पिछले तीन साल से चल रहा टाना भगतों का यह आंदोलन पहली बार इतना व्यापक हुआ है और इसके कारण सीआइसी सेक्शन पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अपनी अहिंसावादी प्रवृत्ति और विशिष्ट जीवन शैली के लिए चर्चित टाना भगत समुदाय के लोग आखिर क्यों इतने गुस्से में हैं। जो समुदाय अपना भोजन भी खुद पकाते हैं और तिरंगे झंडे की पूजा करते हैं, उन्हें आंदोलन करने पर क्यों मजबूर होना पड़ा, यह सवाल आज पूरे देश को बेचैन कर रहा है। टाना भगतों का यह आंदोलन स्वतंत्र भारत की उस राजनीतिक खुंटचाल का परिणाम है, जिसके तहत लोगों को उनके वाजिब अधिकारों से वंचित किया जाता रहा है। टाना भगत आजादी के बाद से ही उपेक्षा के शिकार रहे और किसी ने भी इनकी बात सुनने की जरूरत नहीं समझी। इसलिए अब अपने अधिकारों के लिए ये आंदोलन पर उतर आये हैं। टाना भगतों के इस आंदोलन की पृष्ठभूमि में उनके इतिहास को टटोलती आजाद सिपाही ब्यूरो की खास रिपोर्ट।

    बुधवार दो सितंबर की दोपहर को जब लातेहार जिला के चंदवा-टोरी स्थित रेल पटरी पर टाना भगतों का जमावड़ा शुरू हुआ था, किसी ने सोचा भी नहीं था कि सफेद कपड़े पहननेवाले और गांधी टोपी धारण करनेवाले ये लोग अपनी मांगों को लेकर इतने गंभीर हैं। ये टाना भगत अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए रेल पटरियों पर धरना पर बैठ गये। रात भर ये लोग वहीं बैठे रहे। दूसरे दिन सुबह जब इस आंदोलन का असर रेल यातायात पर पड़ा, तब प्रशासन की नींद खुली और आनन-फानन में अधिकारियों की टीम आंदोलनरत टाना भगतों से बातचीत करने पहुंची। लेकिन आजादी के बाद से ही लगातार अपनी उपेक्षा से आजिज आ चुके अहिंसावादी टाना भगत इस बार आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि जब तक राज्यपाल और मुख्यमंत्री के स्तर से उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, वे अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।
    टाना भगतों की मांग है कि उनकी जो जमीन वन भूमि बता कर खनन कंपनियों को दे दी गयी है, उन्हें वापस किया जाये और उनकी जमीन को लगान मुक्त किया जाये। इन दो मांगों को लेकर टाना भगत पिछले तीन साल से आंदोलन कर रहे हैं। वर्ष 2017 में चतरा के टंडवा से शुरू हुआ उनका आंदोलन इस बार निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है।
    टाना भगत झारखंड का वह समुदाय है, जो आज भी महात्मा गांधी को भगवान मानता है और तिरंगे की पूजा करता है। टाना भगत, यह नाम सुनते हुए आज भले ही माथे पर अनजान होने के बल पड़ते हैं, लेकिन भारत की स्वतंत्रता के इतिहास का एक पूरा काल टाना भगत समुदाय को समर्पित है। महात्मा गांधी स्वाधीनता के जिन आंदोलनों के कारण आज पूजनीय हैं, टाना भगत समुदाय ने अहिंसा के उस पाठ को पहले ही पढ़ लिया था। आदिवासी क्रांति में बिरसा मुंडा काल के कुछ दशक बीतने के बाद टाना भगत समुदाय का समय शुरू होता है, जिसके प्रणेता जतरा उरांव थे। वर्ष 1914 में तत्कालीन बिहार के छोटानागपुर जिले में ब्रिटिश सरकार को जंगलों में रहनेवाले, फल-फूल और पशुधन से गुजारा करने वाली वन्य जनजाति के अहिंसक प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा। सैकड़ों आदिवासियों ने अंग्रेजी शासन के शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद की और इससे भयभीत अंग्रेजों ने इनके अगुआ जतरा उरांव भगत को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। लेकिन जतरा उरांव का प्रभाव ऐसा था कि 26 हजार आंदोलनकारियों ने अपना अहिंसक प्रदर्शन और तेज कर दिया था। इस आंदोलन ने ऐसा विस्तृत स्वरूप लिया कि यह क्षेत्रीयता से मुक्त हो गया और फिर देश की मुख्य धारा की क्रांति में शामिल हो गया। साल 1919 में टाना भगतों का आंदोलन महात्मा गांधी के आंदोलनों से जा मिला और अहिंसा की विचारधारा को बड़ा जनसमर्थन मिला। जतरा भगत ने भूत-प्रेत जैसे अंधविश्वासों के खिलाफ सात्विक एवं निडर जीवन की नयी शैली की अवधारणा रखी। उस शैली से शोषण और अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए नयी चेतना आदिवासी समाज में पनपने लगी। तब आंदोलन का राजनीतिक लक्ष्य स्पष्ट होने लगा। सात्विक जीवन के लिए एक नये पंथ पर चलने वाले हजारों आदिवासी जैसे सामंतों, साहुकारों और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संगठित ‘अहिंसक सेना’ के सदस्य हो गये और बाद में टाना भगत कहलाये। टाना भगत आंदोलन अपनी अहिंसक नीति के कारण विकसित होता रहा और महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन से जुड़ गया। उन्होंने आजादी के लिए लड़ रही कांग्रेस से कदम मिलाकर साथ दिया और हर आंदोलन में अपनी बड़ी उपस्थिति हमेशा दर्ज करायी। 1922 के गया कांग्रेस सम्मेलन और 1923 के नागपुर सम्मेलन में बड़ी संख्या में टाना भगत शामिल हुए। आजादी के बाद 1948 में भारत सरकार ने ‘टाना भगत रैयत एग्रीकल्चरल लैंड रेस्टोरेशन एक्ट’ पारित किया। इस अधिनियम में 1913 से 1942 तक की अवधि में अंग्रेज सरकार की ओर से टाना भगतों की नीलाम की गयी जमीन को वापस दिलाने का प्रावधान किया गया था।
    जब देश में राजनीति की नयी अवधारणा विकसित हुई, जिसका उद्देश्य जन कल्याण नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करना था, टाना भगतों की अनदेखी शुरू हुई। टाना भगतों का यह समुदाय अपने बुने हुए कपड़े पहनता रहा और गांधी जी को अपना भगवान मानता रहा। हर सुबह शंख और तुरही बजा कर तिरंगे की पूजा करने के बाद अपने हाथों पकाया हुआ भोजन करनेवाले टाना भगत सरकारी उपेक्षा को भी नजरअंदाज करते रहे, लेकिन अब उनका धैर्य भी जवाब देने लगा है।
    टाना भगतों का यह आंदोलन उनकी वाजिब मांगों को पूरा करने के लिए है। उनकी कोई भी मांग ऐसी नहीं है, जिसके कारण किसी भी राजनीतिक दल को कोई समस्या हो। इसलिए उनकी मांगों को जितनी जल्दी हो सके, पूरा किया जाना चाहिए। वैसे भी देश की आजादी में इतना बड़ा योगदान करनेवाले टाना भगतों के वंशज इस सम्मान के हकदार तो हैं ही कि उनकी बातें सुनी जायें।

    Listen to the call of non-violent tana bhagats
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब की रिलीज में क्यों हो रही है देरी? सामने आई वजह
    Next Article सीबीआई ने सुशांत के घर पर क्राईम सीन किया रिक्रिएट
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

      July 4, 2026

      धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात

      July 4, 2026

      हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप

      July 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
      • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
      • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
      • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
      • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version