Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आरपीएन पहुंचे रांची, कृषि बिल के खिलाफ आज धरना में होंगे शामिल
    Jharkhand Top News

    आरपीएन पहुंचे रांची, कृषि बिल के खिलाफ आज धरना में होंगे शामिल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह रविवार को रांची पहुंचे। वह सोमवार को कृषि बिल के खिलाफ होनेवाले प्रदर्शन में शामिल होंगे। इधर, रविवार को उन्होंने कांग्रेस कोटे के मंत्रियों से कामकाज का फीडबैक लिया। वहीं दूसरी ओर विधायकों संग भी सरकार के कामकाज की चर्चा की।
    जमींदारी प्रथा को देश पर थोपने की कोशिश : आरपीएन
    पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि जिस जमींदारी प्रथा को कांग्रेस पार्टी ने खत्म किया, उसी जमींदारी प्रथा को देश में एक बार फिर से थोपने की कोशिश हो रही है। भाजपा ने अपने पूंजीपति मित्रों की सहायता के लिए देश के किसानों पर हमला बोला है। कृषि संबंधित नये काले कानून से किसान पूरी तरह से तबाह हो जायेंगे। करोड़ों लोगों के समक्ष बेरोजगारी का संकट उत्पन्न हो जायेगा। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जिस हरित क्रांति की शुरुआत की थी, उसे हराने की कोशिश की जा रही है। कहा कि लॉकडाउन के कारण वे काफी लंबे अरसे बाद झारखंड आये हैं। लॉकडाउन के दौरान पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने काफी अच्छा काम किया। सरकार ने भी हर जरूरतमंद और गरीब परिवारों को अनाज उपलब्ध कराने का सराहनीय काम किया। श्रमिकों और प्रवासी कामगारों को भी मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया। बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव पर कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव लगातार बेरमो का दौरा कर रहे हैं। वहीं सहयोगी दल जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका विधानसभा उपचुनाव की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दोनों सीटों पर यूपीए प्रत्याशी की जीत होगी।
    इनकी रही मौजूदगी : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता छोटू समेत अन्य उपस्थित थे।

    Ranchi reached RPN will join protest against agricultural bill today
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपांच साल में भी नहीं हुई प्रारंभिक शिक्षकों की सेवा संपुष्टि
    Next Article ओरमांझी में दस लोगों ने किया धर्म परिवर्तन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version