Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ओरमांझी में दस लोगों ने किया धर्म परिवर्तन
    Jharkhand Top News

    ओरमांझी में दस लोगों ने किया धर्म परिवर्तन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ओरमांझी। राजधानी रांची के ओरमांझी प्रखंड की गगारी पंचायत के छप्परटोली गांव में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां 10 युवकों ने धर्म परिवर्तन किया है। ये युवक हिंदू और सरना धर्म छोड़ कर इसाई हो गये हैं। इस बात की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव की पूजा समिति, मुखिया और सरना समिति ने रविवार को बैठक कर फैसला किया है कि युवक या तो ग्रामसभा को लिख कर दें कि वे क्रिश्चियन हो गये हैं, या फिर उन्हें समझा-बुझा कर वापस लाया जाये। इसके लिए एक कमेटी बनायी गयी है, जो इन युवकों को समझा-बुझा कर वापस इनके पुराने धर्म में लाने की कोशिश करेगी। ग्रामीणों ने फैसला किया है कि एक महीने बाद फिर बैठक की जायेगी और तब फैसला लिया जायेगा कि अगर ये युवक वापस अपने मूल धर्म में नहीं आते, तो आगे क्या रणनीति अपनायी जाये।
    ग्रामीणों का कहना है कि 16 साल पहले गांव का एक युवक धर्म परिवर्तन कर क्रिश्चियन हो गया था। गांव के उप प्रमुख जय गोविंद साहू ने बताया कि युवक झाड़-फूंक और लोगों का इलाज करता है। उन्होंने बताया कि झाड़-फूंक और इलाज के लिए लोगों को रांची चर्च में ले जाते थे और उन्हें ठीक करने के बाद उन्हें समझाता था कि उनके क्रिश्चियन धर्म की वजह से ही उनकी बीमारी खत्म हुई है। इसके बाद वह युवकों को क्रिश्चियन धर्म अपनाने को कहता था और उनको क्रिश्चियन बना लेता थे।
    ऐसे हुआ धर्मपरिवर्तन मामले का खुलासा
    क्रिश्चियन धर्म अपनानेवाले युवक की पत्नियों का सिंदूर धुलवा दिया गया और उन्हें समझाया कि क्रिश्चियन धर्म में सिंदूर नहीं लगाया जाता। ग्रामीणों ने जब महिलाओं का सिंदूर धुला हुआ देखा तो उनसे जानकारी ली। तब लोगों को पता चला कि ये लोग क्रिश्चियन हो गये हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की शिकायत ओरमांझी थाने में की। पूछताछ के बाद समझौता करा कर छोड़ दिया गया। जानकारी मिलने पर डीएसपी गांव पहुंचे और लोगों को बैठक नहीं करने की हिदायत दी। डीएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बावजूद रविवार को ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक में ओरमांझी के प्रमुख बुधराम बेदिया, उपप्रमुख जय गोविंद साहू, गागरी पंचायत की मुखिया सीता देवी और वार्ड सदस्य मौजूद थे।
    गांव में पुलिस तैनात हालात पर नजर
    गांव में बैठक के बाद माहौल गरमा गया है। डीएसपी हालात पर नजर रख रहे हैं। डीएसपी ने रविवार को दो बार गांव जाकर हालात का जायजा लिया। इसके अलावा थाना प्रभारी को भी हालात पर नजर रखने को कहा गया है। गांव में पुलिस तैनात है।
    डीसी ने मामले की जांच के दिये आदेश
    जिला प्रशासन की तरफ से इसकी जांच शुरू हो गयी है। डीसी छवि रंजन ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं। उन्होंने एसडीओ समीरा एस से पूरे मामले की जानकारी ली और जांच कर जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। एसडीओ समीरा एस इस बात की जांच करा रही हैं कि इन लोगों ने किसी लालच में धर्म परिवर्तन किया है या फिर स्वेच्छा से किया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। मामले की जांच के लिए बीडीओ-सीओ को लगाया गया है।

    Ten people converted in Ormanjhi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरपीएन पहुंचे रांची, कृषि बिल के खिलाफ आज धरना में होंगे शामिल
    Next Article देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 60 लाख के पार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में SIR अभियान तेज, सुबह 6 बजे घर-घर पहुंचेंगे BLO

      July 5, 2026

      गढ़वा में पुलिस का बड़ा एक्शन, अर्धनिर्मित मकान में हो रही गांजा की खेती का भंडाफोड़

      July 5, 2026

      नियम तोड़ने वाले पब-बार पर छापेमारी, लाइसेंस और संचालन व्यवस्था की हुई जांच

      July 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नोएडा में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 35 लाख की साइबर ठगी
      • राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में जांच तेज, जेल में 5 आरोपियों से शुरू हुई पूछताछ
      • वाराणसी: नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने रुकवाया ‘मेडलियन ज्वेलर्स’ का कार्यक्रम
      • 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान
      • प्रयागराज में सीएम योगी का मेगा इवेंट: 6 जुलाई को करेंगे तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version