Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एक समय था जब गुजरात को कहा जाता था कर्फ्यू राजधानी, BJP सरकार ने मजबूत की कानून-व्यवस्था : शाह
    Top Story

    एक समय था जब गुजरात को कहा जाता था कर्फ्यू राजधानी, BJP सरकार ने मजबूत की कानून-व्यवस्था : शाह

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान से अब तक की भाजपा सरकारों को कानून-व्यवस्था मजबूत करने और राज्य पर लगे ‘कर्फ्यू राजधानी’ के तमगे से निजात दिलाने तथा एक सुरक्षित प्रदेश होने की पहचान कायम करने में मदद करने का श्रेय दिया है।

    शाह, ग्रामीण अहमदाबाद में छह नवनिर्मित पुलिस थानों व एक पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का उदघाटन करने के बाद वहां उपस्थित लोगों को डिजिटल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर होने से गुजरात औद्योगिक विकास के संदर्भ में एक अग्रणी राज्य बन गया है।

    शाह ने कहा, ” एक समय था जब गुजरात को कर्फ्यू राजधानी कहा जाता था। अब, जब आप 20 साल के किसी युवक से पूछते हैं कि क्या उसने कर्फ्यू लगा देखा है, तो वह निश्चित तौर पर ना में जवाब देगा। (नरेंद्र) मोदी, आनंदीबेन (पटेल), विजयभाई (रूपाणी) के नेतृत्व के तहत और अब भूपेंद्रभाई (पटेल) के शासन की बागडोर संभालने के साथ भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत किया है।

    राज्य में रथ यात्राओं के दौरान सांप्रदायिक दंगे लंबे समय से नहीं हुए हैं और लोग शांतिपूर्ण माहौल में रह रहे हैं। ” उन्होंने कहा, ”हम कानून व्यवस्था की स्थिति के संदर्भ में बहुत अच्छा कर रहे हैं और इसके चलते गुजरात औद्योगिक विकास में अग्रणी हो गया है।”

    शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर मोदी ने पुलिस थानों का कंप्यूटरीकरण करने, फोरेंसिक विज्ञान को मजबूत करने, फोरेंसिक विज्ञान लैबोरेटरी (एफएसएल) विश्वविद्यालय और रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय स्थापित करने, राज्य रिजर्व पुलिस में नयी कंपनियां जोड़ने और पुलिसकर्मियों की समय पर व वार्षिक भर्तियां करने की दिशा में काम किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशाहरुख खान के ओटीटी पर आने की खबरों के बीच सलमान खान का आया रिएक्शन
    Next Article चीन में आया भयंकर भूकंप, 6.0 रही तीव्रता, 3 की मौत और 60 घायल
    sonu kumar

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version