झारखंड में कोरोना फिर बढ़ता हुआ दिखने लगा है। सोमवार को जहां पूरे राज्य में सिर्फ दो मरीज थे, मंगलवार सुबह तक अकले रांची में 24 घंटों के दौरान यह संख्या पांच हो गई। इनके साथ झारखंड मे सक्रिय 55 मरीजों में 26 अकले रांची में हैं। राजधानी में पांच लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। संतोष की बात है कि पूरे राज्य में इस महामारी से किसी की मौत नहीं हुई है।
मंगलवार को बताया गया कि पूरे राज्य में कोरोना से दस और लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत मंगलवार को सुबह तक कोरोना के नौ नए केस मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से पांच के अतिरिक्त पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन, जबकि बोकारो से एक नए मरीज की पहचान हुई है।
झारखंड के अन्य जिलों के मुकाबले राजधानी रांची में कोरोना कुछ अधिक है। यहां कुल 85 हजार, 752 सक्रिय मरीज आए। इनमें से 84 हाजर, 137 डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य में कुल मरीजों की संख्या तीन लाख, 48 हजार,125 हो गई। इनमें से तीन लाख, 42 हजार, 937 मरीज ठीक हो चुके हैं। पांच हजार, 133 मरीजों की मौत हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है।