Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में पुलिसकर्मियों ने फौजी को बीच बाजार लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल, 3 सस्पेंड
    Breaking News

    झारखंड में पुलिसकर्मियों ने फौजी को बीच बाजार लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल, 3 सस्पेंड

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड में चतरा के मयूरहंड थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा बाजार में कुछ पुलिसकर्मियों ने ‘खाकी’ को बदनाम किया। यहां पुलिसकर्मियों ने सेना के एक जवान को सड़क पर पटक-पटक कर पीटा। उसे डंडे भी मारे। कई पुलिसकर्मियों द्वारा जवान के साथ क्रूरतापूर्वक पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गया। वीडियो देख-देखकर सोशल साइट्स के यूजर्स के बीच गुस्सा भड़क उठा। इस मामले में अब 2 अधिकारियों के साथ 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस चतरा में मास्क चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार सेना के जवान को रोका। उस जवान का नाम पवन कुमार यादव बताया जा रहा है। पवन से पुलिसकर्मियों की मास्क को लेकर कहासुनी हुई और उसके बाद पुलिसवालों ने उसे बेरहमी से पीटा। कई पुलिसवाले उसमें लात-घूंसते मारते दिख रहे थे। स्थानीय लोगों ने यह सब देखा। हालांकि, पुलिसकर्मियों के झुंड के आगे उनका बस नहीं चला। बाद में जब वीडियो वायरल हुआ तो इस मामले ने तूल पकड़ा। फिर चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में अधिकारियों द्वारा सौंपी गई घटना की रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

    सेना के जवान ने बताया कि, घटना मयूरहंड थाना क्षेत्र के करमा बाजार की है। जब मास्क के नाम पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और बाइक की चाबियां छीन लीं। उसके बाद विरोध करने पर पीटा। स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों से उसे बचाने की कोशिश की। लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिसकर्मी उसे पुलिस थाने ले गए। उधर, जब वीडियो वायरल हुआ तो यह मामला पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया। एसपी राकेश रंजन ने जांच-पड़ताल कर कार्रवाई के आदेश दिए।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिर डराने लगा कोरोना: दो महीने बाद आज आए सबसे अधिक संक्रमण के मामले, 509 लोगों की मौत
    Next Article अगले साल यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर में विधानसभा चुनाव कराने में असमर्थ है चुनाव आयोग, जानिए क्यों
    sonu kumar

      Related Posts

      मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान

      November 15, 2025

      मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल

      November 15, 2025

      बिहार का जनादेश सुशासन और विकास की जीत, जंगलराज और तुष्टीकरण खारिज: योगेंद्र प्रताप

      November 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजद के हाथ लगी दूसरी सबसे बड़ी हार! महज 25 सीटों पर सिमटी पार्टी
      • कमजोर संगठन और गलत रणनीति ने बिहार में कांग्रेस की लुटिया डुबोई
      • मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान
      • मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version