रांची। राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी सहरुद्दीन की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गयी। घटना शनिवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार शनिवार को आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार किडनी फेल होने और आंत में ब्लीडिंग की वजह से आरोपी की मौत हुई है। गौरतलब है कि सहरुदीन अंसारी को 28 अगस्त को नरकोपी थाना पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जेल में ही उसकी तबीयत खराब हुई। पांच-छह दिन वहीं इलाज चला। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version