रांची। आदिवासी छात्रा का पेड़ से लटका शव मिलने के पांच दिन बाद अब दुमका आदिवासी छात्र का पेड़ से लटका शव मिला है। हत्या की आशंका जतायी गयी है। नगर थाना क्षेत्र के न्यू बांध पाड़ा क्षेत्र से पेड़ से लटका छात्र का शव बरामद हुआ है। छात्र दसवीं का विद्यार्थी था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि इसी सप्ताह दुमका में पेड़ से लटका नाबालिग लड़की का शव मिला था, जिसके बाद काफी बवाल मचा था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version