आज़ाद सिपाही सवांददाता
गोला। प्रखण्ड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से भैरवी नदी पूरे उफान में है। इसी उफनती नदी में एक युवक प्रशासन की लापरवाही से आजीवन काल के गाल में समा गया। भैरवी नदी छिलका पुल रजरप्पा में शनिवार की सुबह एक युवक भैरवी दामोदर के संगम में समा गया। युवक को बहता देख आस पास के श्रद्धालुओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने करीब एक घंटे बाद युवक की खोजबीन के लिए कार्य शुरू कर किया। दामोदर नदी किनारे किनारे गोताखोरों की मदद ली जा रही है। हालांकि शाम तक युवक की खोजबीन जारी था। इस संबंध में बताया कि पिपराजारा गांव निवासी संतोष मांझी उम्र 35 वर्ष प्रत्येक दिन की तरह मजदूरी करने जा रहा था। छिलका पुल के तेज धार पानी में वह पार हो रहा था। वह पानी की धार में अचानक बहने लगा। कुछ श्रद्धालुओं ने बहता युवक का बीडियो भी बनाया है। बीडियो में युवक बचने का भरपूर प्रयास करता दिख रहा है।
छिलका पुल में मना होने के बाद कैसे गया युवक
लगातार बारिश से छिलका पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। आस पास के दुकान बह गई है। प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए छिलका पुल पर पार नही होने की पाबंदी लगा दी है। लेकिन युवक पुल कैसे पार हो रहा था । यह सवाल प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल के रख दिया है। हालांकि कुछ दुकानदारों ने युवक को पुल पार करने पर मना कर रहें थे। लेकिन युवक नही माना। बताया गया कि युवक घर का एक मात्र कमाऊ व्यक्ति था। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।