Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»एशिया कप 2022: श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने खिताबी जीत अपने देश को समर्पित की
    क्रिकेट

    एशिया कप 2022: श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने खिताबी जीत अपने देश को समर्पित की

    adminBy adminSeptember 12, 2022Updated:September 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुबई । श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने एशिया कप 2022 की खिताबी जीत अपने देश को समर्पित किया है।
    भानुका राजपक्षे के शानदार अर्धशतक और स्पिनर वानिंदु हसरंगा और तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने रविवार को पाकिस्तान को 23 रन से हराकर अपना छठा एशिया कप खिताब जीता।
    मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में शनाका ने कहा, “हम इस जीत को अपने देश को समर्पित करना चाहते हैं। वे सभी इसका इंतजार कर रहे थे।”

    कप्तान ने कहा कि ग्रुप चरण में अफगानिस्तान से मिली पहली हार के बाद टीम ने गंभीर चर्चा की। उन्होंने कहा, “हम जानते थे कि हमारे पास प्रतिभा है, बस इसे खेल परिदृश्य में लागू करना है। खिलाड़ी खड़े हुए, प्रत्येक ने योगदान दिया। हमने एक टीम के रूप में हमने जो माहौल बनाया है,यह उसका परिणाम है।”

    शनाका ने कहा कि मैच से पहले उनकी टीम को लगा था कि फाइनल में 170 का अच्छा स्कोर होगा। उन्होंने कहा, “हमारी गेंदबाजी में विविधता है। फाइनल में 170 रनों का पीछा करना मुश्किल है। मुझे लगता है कि भानुका का आखिरी छक्का खास था।” शनाका ने कहा कि हालांकि श्रीलंका ने पिछले दो-तीन साल में अच्छा क्रिकेट खेला, लेकिन टीम जीत से दूर थी। उन्होंने कहा, “हमने अच्छा बदलाव किया है। यह 5-6 साल तक जारी रहेगा। यह एक बेहतरीन टीम होगी।”

    बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने कहा, “हम एक इकाई के रूप में शानदार खेल रहे हैं। हम विश्व कप की उम्मीद कर रहे हैं और गति बनाए रख रहे हैं। घर वापस बहुत संकट हो रहा है। हमें खुशी है और उम्मीद है कि हम चेहरों पर कुछ मुस्कान लाएंगे।”

    एशिया कप के खिताबी मुकाबले की बात करें तो इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से भानुका राजपक्षे ने नाबाद 71 रन बनाए। भानुका के अलावा वानिन्दु हसरंगा ने 36 और धनंजय डीसिल्वा ने 28 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से हारिस रउफ ने 3, नसीम शाह, शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने 1-1 विकेट लिया।

    जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 147 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। रिजवान के अलावा इफ्तिखार अहमद ने 32 और हारिस रउफ ने 13 रन बनाए। पाकिस्तान के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। श्रीलंका की तरफ से प्रमोद मदुशन ने 4, वानिन्दु हसरंगा ने 3, चमिका करुणारत्ने ने 2 और महेश तीक्ष्णा ने 1 विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअफगानिस्तान में मना श्रीलंका के एशिया कप जीतने का जश्न, सड़कों पर उतरे लोग
    Next Article नागरिकता संशोधन कानून को चुनौती देने वाली 220 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
    admin

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version