Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मन की बात : प्रधानमंत्री ने चीतों के नामकरण के लिए मांगे सुझाव
    Breaking News

    मन की बात : प्रधानमंत्री ने चीतों के नामकरण के लिए मांगे सुझाव

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत में चीतों की वापसी को लेकर 130 करोड़ देशवासी उत्साहित हैं। एक टास्क फोर्स चीतों की निगरानी करेगी, जिसके आधार पर तय किया जाएगा कि आप चीतों को कब देख सकते हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से चीतों के नामकरण को लेकर सुझाव मांगे।

    प्रधानमंत्री मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 93वें संस्करण में अपने विचार साझा कर रहे थे। मोदी ने कहा कि देश के कौने-कोने से लोगों ने भारत में चीतों के लौटने पर खुशी जताई है। 130 करोड़ भारतवासी खुश हैं और गर्व से भरे हैं। यह भारत का प्रकृति प्रेम है। इस बारे में लोगों का एक सामान्य सवाल यही है कि मोदी जी हमें चीतों को देखने का अवसर कब मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि चीतों की निगरानी के लिए एक टास्क फोर्स बनी है जो यह तय करेगी कि चीते यहां के माहौल में कितने घुल-मिल पाए हैं। इसी आधार पर कुछ महीने बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। उसी के बाद लोग चीतों को देख पायेंगे। उल्लेखनीय है कि नामीबिया से भारत लाए गए आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में रखा गया है।

    प्रधानमंत्री ने देशवासियों से चीतों के लिए चलाए जा रहे अभियान के नामकरण को लेकर सुझाव मांगे हैं। इस प्रतियोगिता का ईनाम चीता देखने का पहला मौका भी दिला सकता है। उन्होंने कहा कि माई गांव के प्लेटफार्म पर एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से इस पर कुछ चीजें साझा करने का आग्रह करता हूं। चीतों को लेकर जो अभियान चला रहे हैं, आखिर उस अभियान का नाम क्या होना चाहिए। क्या हम इन सभी चीतों के नामकरण के बारे में सोच सकते हैं कि इनमें से हर एक को किस नाम से बुलाया जाए।

    उन्होंने कहा कि ये नामकरण अगर पारंपरिक हो तो काफी अच्छा रहेगा, क्योंकि अपने समाज और संस्कृति से जुड़ी हुई कोई भी चीज हमें सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके अलावा यह भी बताएं कि आखिर इंसानों को जानवरों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे मौलिक कर्तव्यों में भी जानवरों के लिए सम्मान पर जोर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIAS अधिकारी वंदना दादेल के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश
    Next Article शार्प शूटर सोनू शर्मा गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें

      June 20, 2025

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version