Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीएम हेमंत के निर्देश पर नक्सल प्रभावित बूढ़ापहाड़ से सटे गांवों तक पहुंची सरकार
    Jharkhand Top News

    सीएम हेमंत के निर्देश पर नक्सल प्रभावित बूढ़ापहाड़ से सटे गांवों तक पहुंची सरकार

    adminBy adminSeptember 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा। लातेहार के दुर्गम इलाके में स्थित बूढ़ापहाड़ पिछले तीन दशकों तक नक्सलियों का गढ़ था। बीते दिनों ही सुरक्षा बलों ने इलाके को नक्सलियों के कब्जे से मुक्त कराया है। इसके साथ ही इस इलाके के ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कवायद भी शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर गढ़वा उपायुक्त रमेश घोलप ने बरगढ़ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विपिन कुमार भारती सहित खाद्य आपूर्ति अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी सहित प्रशासन के कई लोगों को बूढ़ापहाड़ से सटे तुरेरा और तुमेरा गांव जाने का निर्देश दिया।

    बिना सुरक्षा के गांव पहुंचे पदाधिकारी
    अधिकारियों ने वहां पर मेडिकल कैंप और शिविर लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं को तो सुना ही, साथ ही साथ सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस की उपस्थिति में शिविर लगाया जाये, लेकिन सभी अधिकारी बगैर सुरक्षा के ही बीस किलोमीटर घने जंगल होते हुए बूढ़ापहाड़ के समीप तुरेरा और तुमेरा गांव पहुंचे।

    ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
    बेरोजगारों और मजदूरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा। पशुधन योजना, गोल्डन कार्ड, आवास, फसल राहत आदि योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। अधिकारियों ने सभी योजनाओं के लिए फॉर्म भी भरवाये। डोर टू डोर जाकर अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सभी बेरोजगार, मजदूरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा। इस दौरान ग्रामीणों से विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, जॉब कार्ड, राशन फॉर्म के लिए भी आवेदन लिये।

    सीएम हेमंत ने दिया था निर्देश
    शिविर लगा कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया था। बूढ़ापहाड़ को नक्सलियों के प्रभाव से मुक्त करने के तुरंत बाद 24 सितंबर को ही मुख्यमंत्री ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलायी थी। इस दौरान हेमंत ने आला अधिकारियों को निर्देश दिया था कि न केवल बूढ़ापहाड़ बल्कि पारसनाथ और सारंडा समेत नक्सल प्रभावित इलाकों में शिविर लगा कर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ दें। उन्हें बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें। इससे पुलिस के प्रति लोगों की विश्वसनीयता बढ़ेगी और उग्रवादी घटनाओं को आम जनता के सहयोग से नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसटी, एससी, ओबीसी के कुल 410 आवेदनों के लिए 16.87 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
    Next Article धनबाद में तोड़ी बजरंग बली की मूर्ति, ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
    admin

      Related Posts

      भवन तैयार, लेकिन इलाज नदारद! खड़गडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला

      June 12, 2026

      रांची ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 दिनों में 31.72 करोड़ का चालान वसूला

      June 12, 2026

      झारखंड को मिलेंगे 1018 नए असिस्टेंट प्रोफेसर, सीएम हेमंत सोरेन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

      June 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भवन तैयार, लेकिन इलाज नदारद! खड़गडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला
      • रांची ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 दिनों में 31.72 करोड़ का चालान वसूला
      • 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, जानें नए पोर्टल में क्या-क्या होगा खास
      • फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, मोहन भागवत वाले कोच का टूटा शीशा
      • जसपाल राणा के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version