Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची हिंसा मामला : तीन माह बाद भी जांच नहीं हुई पूरी, मांगा गया और दो महीने का एक्सटेंशन
    Jharkhand Top News

    रांची हिंसा मामला : तीन माह बाद भी जांच नहीं हुई पूरी, मांगा गया और दो महीने का एक्सटेंशन

    adminBy adminSeptember 24, 2022Updated:September 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी के मेन रोड में बीते 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़की थी, जिसकी जांच के लिए राज्य सरकार ने बीते 11 जून को उच्च स्तरीय जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इसमें सचिव अमिताभ कौशल और एडीजी संजय लाठकर शामिल थे। कमेटी को जांच के लिए एक सप्ताह का समय राज्य सरकार की तरफ से दिया गया था। इसके बाद कमेटी ने जांच के लिए समय की मांग की थी, जिसके बाद सरकार ने एक सप्ताह का समय दिया था। इस दौरान जांच कमेटी ने घटनास्थल पर जाकर जांच की थी और कई लोगों का बयान भी दर्ज किया था, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी जांच कमेटी की जांच पूरी नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक जांच कमेटी ने जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए और दो महीने का समय मांगा है।

    सीआइडी ने 11 नामजद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
    बता दें कि जांच कमेटी के अलावा सीआइडी भी इस मामले की जांच कर रही है। सीआइडी के डीएसपी महेंद्र सिंह मुंडा इस मामले की जांच कर रहे हैं। सीआइडी ने हिंसा मामले में 11 नामजद के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल है, जिसमें मोहम्मद अमजद, इरफान जुवेर आलम उर्फ इरफान अंसारी, मोहम्मद माज, अरमान हुसैन, सरफराज आलम, शहबाज, अफसर आलम, रमजान अली और तीन अन्य लोग शामिल हैं। बता दें कि इसमें उपद्रव करनेवाले कई प्रमुख लोगों के नाम नहीं हैं। उपद्रव के दौरान गोली लगने से मारे गये मुद्दस्सिर उर्फ कैफी और मोहम्मद साहिल का नाम भी इसमें शामिल है। झारखंड पुलिस की जांच में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से आये तीन लोगों के अलावा बिहार के पटना से आये तीन लोगों ने भी भीड़ को उपद्रव के लिए उकसाया था। कहा जा रहा है कि जिस मसजिद से भीड़ को उकसाया गया था, उसके मौलाना को बचा लिया गया है।

    जानिए क्या है पूरा घटनाक्रम
    10 जून 2022: मेन रोड में हिंसा भड़की, दो की मौत, कई घायल।
    10 जून 2022: रांची में इंटरनेट सेवा बंद की गयी थी और हिंसा प्रभावित इलाके में धारा 144 लागू की गयी।
    11 जून 2022: सीएम के आदेश पर दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन।
    13 जून 2022: जांच कमेटी ने अपनी जांच शुरू की।
    14 जून 2022: गवर्नर रमेश बैस ने एसएसपी को दिये निर्देश, चौराहों पर नाम-पते के साथ लगवायें उपद्रवियों के पोस्टर।
    16 जून 2022: राज्यपाल के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के लगाये पोस्टर, प्रधान सचिव एसएसपी को भेजा नोटिस
    25 जून 2022: रांची हिंसा की अब सीआइडी करेगी जांच, पुलिस मुख्यालय ने जारी किये आदेश।
    6 जुलाई 2022: रांची हिंसा की सीआइडी जांच शुरू।
    10 सितंबर 2022: सीआइडी ने किया चार्जशीट दाखिल

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछापर नदी बालू घाट से लेवी वसूली को लेकर टीपीसी और जेजेएमपी संगठन आमने-सामने, खून-खराबे की आशंका
    Next Article राजधानी रांची में बेलगाम हो गये हैं पार्किंग वाले गुंडे
    admin

      Related Posts

      योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री

      June 21, 2025

      सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा

      June 21, 2025

      अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

      June 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version