रांची। शारदीय नवरात्र की शुरूआत के साथ मां दुर्गा के आगमन का आह्वान हो चुका है। कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के भक्त पूजा अर्चना में लीन हो गये हैं। इस बीच रांची का देवी दर्शन धाम आकर्षण का केंद्र बन गया है। देवी दर्शन धाम में 1111 कलश की स्थापना की गयी है। ना सिर्फ रांची, बल्कि दूसरे जिलों से भी आये लोगों ने यहां कलश स्थापना की है।
बनारस से नौ पुरोहितों की विशेष मंडली पूजा अर्चना के लिए यहां पहुंची है, जबकि मधुबनी से आयी टोली राम चरित्र मानस की अखंड कथा वाचन करती आपको दिख जायेगी। पिछले कई वर्षों से देवी दर्शन धाम में सबसे अलग और सबसे जुदा शारदीय नवरात्र की ये आकर्षक तस्वीर देखने को मिल रही है।
बनारस से आये पुरोहित सत्यम शुक्ला ने बताया कि नौ पुरोहितों की टीम फिर एक बार देवी दर्शन धाम पहुंची है। नवरात्र में अगले नौ दिनों तक जिस किसी के नाम से कलश की स्थापना की गयी है, वो सभी मां के भक्त यहां आराधना करेंगे। इस आयोजन को देवी दर्शन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
मधुबनी से आयी कथा वाचकों की टोली अखंड राम चरित्र मानस के पाठ में लगी है। मधुबनी से आये विनय झा ने बताया कि भगवान राम ने मां दुर्गा की आराधना के बाद रावण पर विजय हासिल की थी। राम चरित्र मानस मंगल करने वाली कथा है। इस कथा में संदेश कल्याण और विश्व कल्याण का संदेश है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



