Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बाइडन पर महाभियोग जांच को मंजूरी के बाद व्हाइट हाउस ने आरोपों को खारिज कर बताया साजिश
    Breaking News

    बाइडन पर महाभियोग जांच को मंजूरी के बाद व्हाइट हाउस ने आरोपों को खारिज कर बताया साजिश

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पर महाभियोग जांच को मंजूरी के बाद व्हाइट हाउस ने सारे आरोपों को खारिज कर दिया है। व्हाइट हाउस ने बाइडन के खिलाफ साजिश की बात कही है।

    अमेरिकी संसद के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने राष्ट्रपति बाइडन के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने की मंजूरी दी थी। रिपब्लिकन का बाइडन पर आरोप है कि साल 2009 से 2017 तक अमेरिका के उप राष्ट्रपति रहते हुए उन्होंने अपने बेटे हंटर बाइडन को विदेशी व्यापार में फायदा पहुंचाया था। इस पर औपचारिक महाभियोग जांच शुरू करने का निर्देश देने के साथ मैक्कार्थी ने हाउस ओवरसाइट और जवाबदेही समिति के अध्यक्ष जेम्स कॉमर को जांच की निगरानी सौंपी है। मैक्कार्थी ने बताया कि रिपब्लिकन ने फोन कॉल और मनी ट्रांसफर सहित अन्य सबूत पेश किए हैं, जिससे बाइडन परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला बनता है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से इन सभी आरोपों को खारिज कर जांच को बेमतलब करार दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने जांच का विरोध करते हुए इसे बाइडन के राजनीतिक शत्रुओं द्वारा की जा रही जांच करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राष्ट्रपति को फंसाने की साजिश है। विरोधियों ने पूरे साल राष्ट्रपति पर निगरानी करते हुए बिता दी, लेकिन उन्हें कोई सबूत नहीं मिला। बाइडन के खिलाफ सबूत इसलिए नहीं मिला क्योंकि उन्होंने कुछ गलत किया ही नहीं है। जीन-पियरे ने कहा कि रिपब्लिकन के पास महाभियोग जांच को मंजूरी देने के लिए सदन में वोट के लिए भी पर्याप्त समर्थन नहीं था। पियरे ने कहा कि यह महज एक राजनीतिक स्टंट है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशुरुआती कारोबार में ही शेयर बाजार ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी
    Next Article जामताड़ा में एसबीआई की एटीएम को उखाड़ ले गए बदमाश, बरामद
    azad sipahi

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version