रांची। झारखंड के तीन जिलों को टीबी के लिए 48 लाख का आवंटन किया गया है। इसमें यक्ष्मा केंद्र लोहरदगा, गुमला और साहिबगंज है। इसकी स्थापना पर वित्तीय वर्ष 2023-24 में व्यय के लिए 48 लाख 6 हजार का आवंटन किया गया है। इस राशि को कर्मचारियों के वेतन और कार्यालय व्यय पर खर्च किया जायेगा। आवंटित राशि के निकासी और व्ययन पदाधिकारी संबंधित जिला यक्ष्मा केंद्र पदाधिकारी होंगे, जबकि राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे।

इन संस्थानों को इतने रुपये का आवंटन
जिला यक्ष्मा केंद्र लोहरदगा-10 लाख 5 हजार
जिला यक्ष्मा केंद्र गुमला-30 लाख 5 हजार
जिला यक्ष्मा केंद्र साहिबगंज- 7 लाख 96 हजार

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version