रांची। झारखंड में राज्य कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की पुनर्बहाली के एक वर्ष पूर्ण होने पर राज्यकर्मियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही योजना से आच्छादित सभी राज्यकर्मियों ने एक-दूसरे को बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि राज्यकर्मी वर्षों से पुरानी पेंशन योजना झारखंड में लागू करने की मांग कर रहे थे, जिसकी एक वर्ष पूर्व राज्य सरकार ने स्वीकृति दी थी। ऐसा करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य बना था।