रांची। पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बनाये गये हैं। इससे संबंधित आदेश झारखंड सरकार, कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा गुरुवार की शाम जारी कर दिया गया। राज्यपाल के आदेश पर सरकार के उपसचिव अमर कुमार ने जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष के पद पर 27 सितंबर 2023 के प्रभाव से नियुक्त किया जाता है। नीरज सिन्हा पदभार करने की तिथि से अधिकतम 65 वर्ष की आयु पूरी करने तक आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version