Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कनाडा के पीएम के बयान को भारत ने किया सिरे से खारिज, विदेश मंत्रालय ने आरोप को बताया बेतुका
    राज्य

    कनाडा के पीएम के बयान को भारत ने किया सिरे से खारिज, विदेश मंत्रालय ने आरोप को बताया बेतुका

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHSeptember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को कनाडा की संसद में वहां के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से दिए गए बयान और वहां की विदेश मंत्री के बयान को पूरी तरह खारिज कर दिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाया था।

    विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कनाडा लगातार भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ काम करने वाले खालिस्तान गुटों को पनपने दे रहा है। अपनी कमजोरी से ध्यान भटकाने के लिए वह इस तरह के आरोप लगा रहा है।

    मंत्रालय के अनुसार, “कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार की संलिप्तता का आरोप बेतुका और प्रेरित हैं। इसी तरह के आरोप कनाडा के प्रधानमंत्री ने हमारे प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के समक्ष उठाए थे, जिन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था। हम कानून के शासन के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता वाली लोकतांत्रिक देश हैं।”

    भारत ने मांग की है कि कनाडा सरकार अपनी धरती से सक्रिय सभी भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कानूनी कार्रवाई करे।

    भारत ने आरोप लगाया कि कनाडा की ओर से लगातार खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चिंता का विषय बना हुआ है। यह भी गहरी चिंता का विषय है कि कनाडा की राजनीतिक हस्तियां इन खालिस्तान तत्वों के साथ सहानुभूति दिखा रही हैं।

    भारत ने कहा कि कनाडा में हत्या, मानव तस्करी और संगठित अपराध सहित कई अवैध गतिविधियों को संरक्षण मिलना कोई नई बात नहीं है। विदेश मंत्रालय भारत सरकार को ऐसे घटनाक्रम से जोड़ने के किसी भी प्रयास को अस्वीकार करता है।

    कनाडाई पत्रकार ने उठाया सवाल

    कनाडा के वरिष्ठ पत्रकार ताहिर असलम गोरा ने निज्जर हत्याकांड में कनाडा सरकार के आरोपों पर सवाल उठाया है। गोरा का कहना है कि हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जी 20 सम्मेलन में हिस्सा लेकर भारत से वापस आए हैं। उनके भारत में रहते मीडिया में कई तरह की विवादित खबरें सामने आई थी। ऐसे समय में निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत पर लगाया जा रहा आरोप क्या संकेत देता है?

    माना जा रहा है कि भारत पर कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो का ताजा आरोप वहां बड़ी संख्या में रह रहे खालिस्तान समर्थक तत्वों के दबाव में दिया गया है। काफी संख्या में खालिस्तान समर्थक वहां की राजनीतिक व्यवस्था में सक्रिय हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची रेल मंडल से चलने वाली नौ ट्रेनें रद्द, आठ ट्रेनों का रूट डायवर्ट
    Next Article जिस मामले में एसआइटी की क्लीन चिट, उसी कागज को भाजपा बार-बार लाकर भ्रम फैला रही: सुप्रियो भट्टाचार्य
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा

      May 11, 2025

      सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट

      May 11, 2025

      मुख्यमंत्री ने पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version