रांची। विश्व पर्यटन दिवस पर ट्रैवल फॉर लाइफ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत मंडप आईईसीसी प्रगति मैदान में किया गया। इस दौरान रांची से 65 किमी दूर स्थित मैक्लुस्कीगंज को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में सम्मानित किया गया। विभाग की तरफ से पुरस्कार पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव मोइनुद्दीन खान ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला नोडल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह और एंग्लो इंडिया समुदाय से एशले गोम्स मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version