Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पलामू में जेजेएमपी उग्रवादियों के साथ पुलिस की दो बार मुठभेड़
    Top Story

    पलामू में जेजेएमपी उग्रवादियों के साथ पुलिस की दो बार मुठभेड़

    adminBy adminSeptember 1, 2023Updated:September 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (झारखंड जन्म मुक्ति परिषद) के साथ पुलिस और सीआरपीएफ की दो बार मुठभेड़ हुई। हालांकि इस घटना में पुलिस को सफलता नहीं मिली। उग्रवादी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। मुठभेड़ में जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहार का दस्ता शामिल था।

    इस अभियान में पलामू और लातेहार पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। एसपी रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की तड़के 3.45 बजे पोलपोल में और इसके बाद बकोइया में दो बार जेजेएमपी उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान कई राउंड गोलियां चली। उन्होंने बताया कि फायरिंग कितने राउंड हुई है इसका आंकड़ा अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जेजे एमपी के उग्रवादी दस्ता मौके से भाग खड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि जेजेएमपी उग्रवादियों के खिलाफ दोनों जिले की पुलिस संयुक्त रूप से अभी भी सर्च अभियान चला रही है।

    इधर सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ की अलग-अलग टीम ने रामगढ़ इलाके से जेजेएमपी उग्रवादियों के खिलाफ अभियान तेज किया। सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोलल और बकोइया में पहुंचने के बाद दो बार उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। हालांकि मुठभेड़ काफी देर तक नहीं चली। उग्रवादी अपने आप को कमजोर पाकर मौके से भाग निकले।

    उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पलामू पुलिस की ओर से रामगढ़ और सतबरवा थाना पुलिस जबकि लातेहार की ओर से बरवाडीह और मनिका थाना पुलिस शामिल थी। इनके अलावा सीआरपीएफ की 214 एवं 11वीं बटालियन भी शामिल थी।

    पांकी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों आपसी भिड़ंत में जेजेएमपी के दो उग्रवादी मारे गए थे। इस घटना के बाद से जेजेएमपी उग्रवादी इलाके में खुद को स्थापित करने की फिराक में है। जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहार को पुलिस ने टारगेट किया है। पप्पू लोहार के दस्ते को लेकर लगातार सूचना इकट्ठा कर पुलिस कार्यवाही कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्वालियर में बी-20 इंटरनेशन एयरोस्पेस कॉन्फ्रेंस आज से, सिंधिया करेंगे उद्घाटन
    Next Article रामगढ़ जिले की समस्याओं पर सांसद ने डीसी से की मुलाकात
    admin

    Related Posts

    रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

    November 10, 2025

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    November 10, 2025

    झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि,अगली सुनवाई 24 को

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version