Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीएम हेमंत सोरेन की सौगात, सात लाख से अधिक बहनों को भेजे 70 करोड़ रुपए
    Top Story

    सीएम हेमंत सोरेन की सौगात, सात लाख से अधिक बहनों को भेजे 70 करोड़ रुपए

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 4, 2024Updated:September 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नामकुम के खोजाटोली ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को सात लाख से अधिक बहनों को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत 70 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी। सभी बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपए का तोहफा भेजा। उन्होंने कहा कि आपका साथ और आशीर्वाद हमें ताकत देता है। आपके उत्साह और सम्मान की बदौलत हमें ताकत मिलती है।

    कितनी सम्मान राशि दे रही है हेमंत सोरेन सरकार?
    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के रांची जिले में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी संख्या में रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा से आयीं बहनों को मंईयां योजना का तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि लाखों बहनों को इस योजना के तहत करोड़ों रुपए की सम्मान राशि की पहली किस्त दी है। सितंबर महीने से हर 15 तारीख को इस योजना की राशि एक-एक हजार रुपए उनके खाते में भेजा जाएगी। इस तरह सरकार सालाना उन्हें 12 हजार रुपए दे रही है।

    जनसभा में क्या बोले हेमंत सोरेन?
    हेमंत सोरेन ने कहा कि आज यहां दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सुदूर क्षेत्रों, गांव-पंचायत की बहनें बड़ी संख्या में आयी हुई हैं। कुछ दिनों से बारिश को देखकर लगा कि आज यह कार्यक्रम नहीं हो पायेगा, लेकिन जब आप सच्चे मन से कुछ ठान लेते हैं तो वो होकर रहता है। आज यहां आप लाखों बहनों की उपस्थिति ने पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

    अब किस उम्र की बहनों को भी मिलेगा योजना का लाभ?
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में बड़ी घोषणा की कि अब सरकार मंईयां सम्मान योजना की उम्र सीमा 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष करेगी, ताकि 18 वर्ष की उम्रवाली बहनों को भी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) का लाभ मिल सके। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंपाई सोरेन के पार्टी छोड़ने के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी जेएमएम, 5 सितंबर को बड़ी बैठक
    Next Article राज्यपाल ने कुलपति सहित अन्य लोगों ने की मुलाकात
    shivam kumar

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version