जमशेदपूर। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) आगमन को लेकर गोपाल मैदान में हो रही तैयारियों का बुधवार को जायजा लिया। प्रधानमंत्री उस दिन कई रेल का उद्घाटन और परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और एक आमसभा को संबोधित करेंगे।
इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, नंदजी प्रसाद, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।