रांची। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी तो आपत्ति इस पर है कि चंपाई सोरेन जी, जो मुख्यमंत्री के पिताजी के साथी थे, पहले न केवल उन्हें अपमानित किया गया, बाद में जब उन्होंने अपने आपको अपमानित महसूस किया, तो पार्टी छोड़ी झारखंड और झारखंड की जनता की खातिर। अब इतनी घटिया मानसिकता मैंने नहीं देखी कि उनकी सुरक्षा की गाड़ियां छीन ली गयीं। पद आते हैं, जाते हैं कोई बनता है, कोई नहीं बनता। लेकिन सामान्य शिष्टाचार दिखाना चाहिए।
कभी किसी राज्य में ऐसा नहीं हुआ कि एक्स सीएम की सुरक्षा की गाड़ियां चिढ़ कर छीन ली गयी हों। ये उनकी निकृष्ट मानसिकता को दर्शाता है। ये घटिया सोच है। लेकिन चंपाई सोरेन भी टाइगर हैं, वो गीदड़ भभकियों में नहीं आने वाल।े लगातार ये सरकार घटियापन का साबूत दे रही है। ऐसे आरोप लगा रही है, जिसका जवाब देने की भी जरूरत नहीं है। लेकिन कम से कम चंपाई सोरेन की जिंदगी से तो खिलवाड़ न करें।