रांची। रांची जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को नामकुम में संवाद आपके साथ कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और एआईसीसी के रांची लोकसभा पर्यवेक्षक विकास उपाध्याय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू, प्रदेश कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक सुरेंद्र प्रसाद यादव और खिजरी विधायक राजेश कच्छप उपस्थित थे। केशव महतो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास है और कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों से शपथ पत्र लेगी ताकि वे कार्यकर्ताओं के प्रति उत्तरदायी रहें। विकास उपाध्याय ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता चुनाव जीताते हैं, इसलिए सशक्त बूथ कमेटी का निर्माण आवश्यक है। रांची जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ इलयास मजीद ने और धन्यवाद ज्ञापन राजीव रंजन राजू ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं रवींद्र सिंह, संजय लाल पासवान, अभिलाष साहू, योगेंद्र साहू और अन्य ने भाग लिया।