रांची। झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस ने तीन कमेटियों का गठन किया है। इसमें प्रदेश चुनाव समिति, प्रचार समिति और घोषणा पत्र समिति शामिल है। इसमें चौंकानेवाली बात यह है कि जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को प्रचार समिति का सदस्य बनाया गया है। सुबोधकांत सहाय को प्रदेश प्रचार समिति, बंधु तिर्की को घोषणा पत्र समिति और केशव महतो कमलेश को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

छह नेता तीनों कमेटियों में किये गये शामिल
तीनों समितियों में राज्य के कई कांग्रेस नेताओं को जगह नहीं मिल पायी है, जबकि बंधु तिर्की, बन्ना गुप्ता, प्रदीप यादव, शाहनवाज अनवर, जलेश्वर महतो और अशोक चौधरी को तीनों कमेटियों में जगह दी गयी है। इसके अलावा 22 नेता ऐसे हैं, जिन्हें अभियान समिति और प्रदेश चुनाव समिति में जगह मिली है।

सुबोधकांत संभालेंगे प्रचार समिति की जिम्मेदारी
सुबोधकांत सहाय को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा रामेश्वर उरांव, डॉ. अजय कुमार, आलमगीर आलम, राजेश ठाकुर, डॉ. प्रदीप बलमुचू, कालीचरण मुंडा, प्रदीप यादव, बत्रा गुप्ता, दीपिका पांडे सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, प्रणव झा, अंबा प्रसाद, पूर्णिमा नीरज सिंह, धीरज प्रसाद साहू, फुरकान अंसारी, डॉ. अजय शाहदेव, दयामनी बारला, अनुपमा सिंह, यशस्विनी सहाय व अन्य को सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष के जिम्मे चुनाव समिति
प्रदेश चुनाव समिति केशव महतो कमलेश (अध्यक्ष), डॉ. अजय कुमार, डॉ. रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, राजेश ठाकुर, डॉ. प्रदीप बलमुचू, सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, प्रदीप यादव, बन्ना गुप्ता, दीपिका पांडे सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, प्रणव झा, अंबा प्रसाद, बंधु तिर्की व अन्य को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा सभी विधायक और झारखंड पीसीसी के सभी प्रकोष्ठ के प्रमुख को चुनाव समिति का पदेन सदस्य बनाया गया है।

बंधु तिर्की घोषणापत्र बनाने की उठायेंगे दायित्व
घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष बंधु तिर्की को बनाया गया है। बन्ना गुप्ता, प्रदीप यादव, जय प्रकाश गुप्ता, अनादि ब्रह्म, जलेश्वर महतो, शाहनवाज अनवर, केएन त्रिपाठी, देवेंद्र चंपिया, अशोक चौधरी, डॉ. एम तौसीफ, डॉ. सुशील मरांडी, बद्रीराम, सतीश पॉल मुंजानी व अन्य को समिति का सदस्य बनाया गया है।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version